फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Riding on Nandi, Bholenath came out to marry Parvati, Kurukshetra

नंदी पर सवार होकर पार्वती को ब्याहने निकले भोलेनाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Riding on Nandi, Bholenath came out to marry Parvati, Kurukshetra
भोले के रथ को खींचता नंदी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दुखभंजन मंदिर से ढोल नगाड़े, बैंड बाजा, डमरू और मंगल ध्वनि के साथ नंदी पर सवार भोलेनाथ बरात लेकर पार्वती को ब्याहने निकले। उनके आगे अघोरी, भूत, पिशाच और गण की टोली नृत्य कर रही थी। पीछे देवी-देवता मंगलगान करते हुए चल रहे थे। महाशिवरात्रि से पहले धर्मनगरी का वातावरण बोल बम, बम-बम लहरी व भोले के गीतों से सराबोर हो गया। उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर चौथी बार भोले की बरात का आयोजन किया गया।
शिवरात्रि सेवा मंडल की ओर से शनिवार को निकाली गई मेरे भोले की बारात का जगह-जगह स्वागत किया गया। गली, मोहल्ले, बाजार, सड़कों पर शहरवासी और दुकानदारों ने पूरे उत्साह के साथ फूलों की वर्षा करके बरात का स्वागत किया। जगह-जगह चाय, बिस्कुट, ब्रेड, फल वितरित किए गए।
विज्ञापन

बरात गुरुद्वारा पातशाही छठी, आंबेडकर चौक, छोटा बाजार, मेन बाजार, सब्जी मंडी, रोटरी चौक, विश्वकर्मा चौक, पुराना बस अड्डा, श्रद्धानंद चौक, रेलवे रोड, न्यू कॉलोनी, पटेल नगर, अमीन रोड से होते हुए नंगली वाली कुटिया पहुंची। बरात के रवाना होने से पूर्व श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोंद्वार सभा के संरक्षक जयनारायण शर्मा, मनोज परूथी, एमके मोदगिल, रोहित शर्मा, चंदन अरोड़ा, बृजेश किंगर सहित कई संस्था के सदस्यों ने भोलेनाथ की आरती की। थानेसर विधायक सुभाष सुधा भी भोले की बरात में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंगली वाली कुटिया में हुआ शिव-पार्वती का विवाह
बरात अमीन रोड से होते हुए राजेंद्र नगर स्थित नंगली वाली कुटिया में पहुंची। यहां पूरे धूमधाम के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ। कुटिया से देर शाम डोली दुखभंजन मंदिर की ओर रवाना हुई। मंदिर में आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। बरात की भाजी भी शिव भक्तों में वितरित की गई।
झांकियों ने मोहा सबका मन
मेरे भोले की बरात का विशेष आकर्षण बरात में शामिल झांकियां रही। इनमें भोलेनाथ की बरात की अगुवाई कर रही राम जी की सेना, बर्फ का शिवलिंग, अघोरी नृत्य, लुधियाना की रंगोली और रंगीन आतिशबाजी ने सबका मन मोह लिया।

स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा
स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर कमेटी की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। महंत बंसी पुरी, महंत विश्वनाथ गिरी, महंत रोशन पुरी, दिगंबर निर्भय गिरी, महंत मणिदास, विधायक सुभाष सुधा सहित अन्य संत महात्माओं ने झंडी देकर शोभा यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा शहरभर होते हुए देर शाम मंदिर वापस पहुंची। जगह- जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल कलाकारों ने अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया।

भोले की बरात में रथ को खींचते श्रद्धालु।  संवाद

भोले की बरात में रथ को खींचते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Kurukshetra

 शिव बरात के दौरान नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार।  संवाद

शिव बरात के दौरान नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद- फोटो : Kurukshetra

दुखभंजन मंदिर की तरफ से  निकाली गई शिव बरात में नृत्य करते कलाकार।  संवाद

दुखभंजन मंदिर की तरफ से निकाली गई शिव बरात में नृत्य करते कलाकार। संवाद- फोटो : Kurukshetra

स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर की तरफ से निकाली गई शोभायात्रा में शिव नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार

स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर की तरफ से निकाली गई शोभायात्रा में शिव नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार- फोटो : Kurukshetra

दुखभंजन मंदिर में तरफ निकाली गई भोले की बरात में नृत्य करते कलाकार।  संवाद

दुखभंजन मंदिर में तरफ निकाली गई भोले की बरात में नृत्य करते कलाकार। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed