फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Relief material distributed in flood affected areas Anandpur Sahib and Mohali: Sudha

बाढ़ग्रस्त क्षेत्र आनंदपुर साहिब व मोहाली में वितरित की गई राहत सामग्री : सुधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Relief material distributed in flood affected areas Anandpur Sahib and Mohali: Sudha
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि जिले से राहत सामग्री के 20 ट्रक पंजाब के आनंदपुर साहिब और मोहाली क्षेत्र में वितरित किए। यह राहत सामग्री पंजाब के बाढ़ग्रस्त लोगों तक प्रदेश सरकार के माध्यम से पहुंचाई गई। यह राहत सामग्री शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से प्रशासन के सहयोग से उपलब्ध करवाई गई थी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं कुरुक्षेत्र पहुंचकर इस राहत सामग्री को पंजाब के लिए रवाना किया था।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री ने पंजाब के आनंदपुर साहिब व मोहाली में राहत सामग्री वितरित करने के समाजसेवियों से दूरभाष पर बातचीत कर पंजाब के हालात के बारे में पूछताछ की। पंजाब से फीडबैक भी मिला कि पंजाब के आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से भेजी जा रही राहत सामग्री और अन्य मदद के लिए आभार व्यक्त किया है। पूर्व राज्यमंत्री ने शहर की तमाम समाजसेवी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन संस्थाओं के प्रयासों से ही 20 ट्रक राहत सामग्री एकत्रित हो पाई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस राहत सामग्री से जरूरतमंद लोगों को फायदा पहुंचा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब के नागरिकों को भी अपने परिवार के सदस्यों के रूप में देख रहे हैं और मानवता तथा सेवा भाव को देखते हुए ही लगातार बिना किसी राजनीति के केवल मददगार के रूप में कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के प्रयासों से सैकड़ों ट्रक पंजाब में राहत सामग्री के रूप में भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय जाट महासभा, बर्फानी सेवा मंडल, स्थानेश्वर महादेव मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, वैश्व अग्रवाल सभा, फिनिक्स क्लब, रिलायंस क्लब, रोटरी क्लब, एसडी गल्र्स स्कूल, पिपली अनाज मंडी, थानेसर अनाज मंडी, लाडवा अनाज मंडी सहित जिला की सभी मंडियों, शुभकर्मन ट्रस्ट, एमएम फाउंडेशन सहित अन्य संस्थाओं ने राहत सामग्री दी है। इन संस्थाओं से अन्य संस्थाओं को भी प्रेरणा लेकर मदद के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed