{"_id":"dd4d94c9d0036c6508081280f1565255","slug":"registrar-not-meet-with-fail-students-commotion-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल विद्यार्थियों से नहीं मिले रजिस्ट्रार, हंगाम, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेल विद्यार्थियों से नहीं मिले रजिस्ट्रार, हंगाम, जाम
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बीबीए के एनवायरमेंट विषय में बड़ी संख्या में फेल कर देने और रजिस्ट्रार द्वारा मांग न सुनने पर भड़के विद्यार्थियां ने बुधवार दोपहर को केयू के सेकेंड गेट पर जाम लगा दिया।
जाम लगने के कारण कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। इससे पहले बीबीए के विद्यार्थी इनसो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव जसविंद्र खैरा के नेतृत्व में सुबह रजिस्ट्रार कार्यालय गए थे। लेकिन, रजिस्ट्रार और अन्य किसी प्रशासनिक अधिकारी के बात न करने पर विद्यार्थी भड़क गए और केयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सेकेंड गेट पर जाकर बैठ गए।
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सड़क से नहीं हटे। प्रदर्शनकारी विद्यार्थी मांग कर रहे थे कि केयू रजिस्ट्रार स्वयं सेकेंड गेट पर आकर उनसे मिलें और उनकी समस्या का समाधान करें। धूप में आधे घंटे तक बैठने के बाद भी जब रजिस्ट्रार मौके पर नहीं आए, तो विद्यार्थियों ने सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
खैरा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले कई कॉलेजों से बीबीए कर रहे विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत फेल कर दिया गया था। इनमें करनाल के राजकीय महिला कॉलेज करनाल आदि के विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों के अनुसार, उनके पेपर अच्छे हुए थे।
इन विद्यार्थियों के सही परिणाम घोषित करने के लिए कुछ दिन पहले ही इनसो कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। इस पर केयू प्रशासन ने 10 दिन का समय लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन, 15 दिन बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बाद ही फेल हुए विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
आधा घंटा लगाया जाम
विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रार के न आने पर कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग पर जाम लगा दिया। यह जाम आधे घंटे तक लगा रहा। इस दौरान विद्यार्थी सड़क के दोनों ओर बैठ गए। इससे सड़के पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। जाम के दौरान इनसो के प्रदेश प्रवक्ता योगेश गौड़ ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के सेंकेंड गेट को बंद कर दिया। लेकिन, एसएचओ ने कुछ ही देर में गेट खोल दिया।
अधिकारी गए, लेकिन नहीं आए रजिस्ट्रार
विद्यार्थियों को केयूके एसएचओ ओमप्रकाश ने आश्वासन दिया कि वे रजिस्ट्रार को 10 मिनट में गेट पर ला रहे हैं। इसके करीब 15 मिनट बाद डीएसपी हेडक्वार्टर ने भी विद्यार्थियों से बात की और वे भी रजिस्ट्रार से बात करने पहुंच गए। इसके बाद भी रजिस्ट्रार विद्यार्थियों से मिलने के लिए गेट पर नहीं आए।
क्या कहना है रजिस्ट्रार का
बाद में केयू रजिस्ट्रार डॉ. प्रवीन सैनी विद्यार्थियों के प्रतिनिधि मंडल से मिले। उनसे डॉ. सैनी ने कहा कि वे 15 ऐसे फेल विद्यार्थियों के नंबर उन्हें दें, जो अपने पास होने की पूरी गारंटी दे रहे हैं।
केयू प्रशासन मंगलवार तक इन विद्यार्थियों के पेपर दोबारा चेक कराएगा और उसके आधार पर ही निर्णय लिया जाएगा। उसी के आधार पर बाकी विद्यार्थियों का भी परिणाम घोषित किया जाएगा। इस मौके पर मंजू, विक्रम चौधरी, छात्र रविंद्र भोरिया, राजेश संभरवाल, नीरजा गुलिया, हर्ष शर्मा, रविन्द्र तंवर, रविंद्र यूआईटी, मनप्रीत कौर आदि मौजूद थे।