फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Refresher course for clerks launched

क्लर्कों के लिए रिफ्रेशर कोर्स का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Refresher course for clerks launched
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा शाखा परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने कहा कि कुवि पहले ही शिक्षण की गुणवत्ता, बेहतरीन पाठ्यक्रम, मजबूत एलुमनाई, स्टुडेंट व टीचर फीडबैक और कैशलेस व डिजिटल यूनिवर्सिटी सहित विभिन्न उपलब्धियों के साथ राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद द्वारा ए-प्लस ग्रेड प्राप्त कर चुका है। भविष्य में शिक्षण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता के श्रेष्ठ संस्थान के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को स्थापित करना हम सभी का उद्देश्य है।
विज्ञापन

वे सोमवार को ट्रैनिंग, प्लानिंग एवं मॉनिटरिंग सेल द्वारा विश्वविद्यालय के लिपिकों के लिए कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए 11 से 16 जुलाई तक आयोजित साप्ताहिक रिफ्रेशर कोर्स के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने क्लर्कों को एबीसीडी के बारे में बताते हुए कहा कि एडमिनिस्ट्रेशन का हिस्सा होने के कारण सभी को नियमानुसार कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी से अच्छा व्यवहार रखने, पूरी क्षमता व अनुशासन में रहकर करने का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए तनाव मुक्त रहकर कार्य करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय से संबंधित नोटिंग, ड्राफ्टिंग, आरटीआई, लेखांकन प्रणालियां व सूचना प्रौद्योगिकी आदि विषय में नवीनतम जानकारियां कर्मचारियों के लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से न केवल उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी बल्कि कर्मचारियों का उत्साहवर्धन भी होगा।
विज्ञापन

फ्रिेशर कोर्स के मुख्य वक्ता मेघराज शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित कंडक्ट रूल्स में कर्मचारियों का व्यवहार, अपना कार्य ईमानदारी से करना, सेवा के दौरान ऑफिस, घर व समाज में किस प्रकार का जीवन व्यतीत करना शामिल है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बनाए गए सेवा नियमों के मापदंड के अनुसार ही कर्मचारी को उस दायरे में रहकर कार्य करना होता है। रिफ्रेशर कोर्स के दूसरे बैच में 100 क्लर्कों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनील ढुल ने कहा कि मानवीय क्षमताओं को बढ़ाने के लिए रिफ्रेशर कोर्स आवश्यक है। इसके लिए विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किया जा रहा है। इस रिफ्रेशर कोर्स में मंच का संचालन वर्षा ने किया। रिफ्रेशर कोर्स के आयोजन में स्थापना शाखा के सहायक मनदीप शर्मा, लिपिक वर्षा, सौरभ दहिया व मोहित शारदा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed