{"_id":"628400e339cf73479b518bab","slug":"rashi-first-in-poster-making-competition-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1085334140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में राशि प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में राशि प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब ने पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राशि बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान आकृति बीए प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान हरप्रीत कौर एमकॉम द्वितीय वर्ष एवं सांत्वना पुरस्कार निम्मो बीए प्रथम वर्ष व आरती बीए तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का अवलोकन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विजेश्वरी शर्मा ने किया। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में अनुशासन के साथ सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करना चाहिए। हमें इन नियमों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर समाज के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।
उन्होंने सभी विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि जीतना ही सिर्फ हमारा लक्ष्य नहीं होना चाहिए बल्कि भाग लेना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका डॉ. अनु चौहान, डॉ. रीजा व वीनू मदान ने निभाई। प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों की कुल 30 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. नेहा, रोड सेफ्टी क्लब की सदस्य डॉ. अनु चौहान, डॉ. मनजीत कौर, डॉ. रीजा, वीनू मदान आदि उपस्थित रहीं।