{"_id":"61d0a351106b966e4d3ea30d","slug":"rapidly-growing-epidemic-negligence-will-be-heavy-kurukshetra-news-knl946432189","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से बढ़ रही महामारी, लापरवाही पड़ेगी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से बढ़ रही महामारी, लापरवाही पड़ेगी भारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एक जनवरी से सरकारी कार्यालयों सहित सार्वजनिक स्थानों पर बिना फुल वैक्सीनेशन के एंट्री बैन करने के आदेश जारी किए गए हैं। शनिवार को जब बस स्टैंड, थानेसर बाजार, जिला अस्पताल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों की हकीकत जानने पहुंचे तो सरकार द्वारा जारी आदेश प्रशासनिक बैठकों तक ही सिमटते दिखाई दिए। न मास्क, न सामाजिक दूरी, न कहीं थर्मल स्कैनिंग नजर आई। अगर जिला प्रशासन की अनदेखी और लोगों की लापरवाही इस कदर रही तो कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटना मुश्किल हो जाएगा।
हमारी टीम सुबह 11:26 पर नए बस स्टैंड परिसर पहुंची। यहां यात्री ही नहीं हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी भी कोविड नियमों को तार-तार करते दिखाई दिए। यहां न कोई मास्क लगाए हुए थे और न ही किसी प्रकार की कोई रोक-टोक थी। हालांकि बार-बार एनाउंसमेंट होती रही कि सभी यात्री मास्क पहनें या चेहरे को ढक कर ही परिसर में प्रवेश करें, लेकिन खुद रोडवेज कर्मचारियों की ओर से नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। अधिकांश चालक, परिचालक व अन्य कर्मचारी बगैर मास्क के दिखे। सुबह 11:25 बजे नए बस अड्डे पर खड़ी कुरुक्षेत्र से पिहोवा जाने वाली बस यात्रियों से भरी हुई थी व पूरी बस में चालक समेत किसी एक व्यक्ति ने भी मास्क नहीं लगाया हुआ था। जीएम अशोक मुंजाल का कहना है कि थर्मल मशीन ड्यूटी इंस्पेक्टर को दी गई है। यात्रियों का तापमान चेक किया जा रहा है।
कोविड गाइडलाइन का बाजारों में कितना पालन किया जा रहा है, यह जानने के लिए जब थानेसर के मुख्य बाजार में पहुंचे तो यहां दुकानदार व ग्राहक दोनों लापरवाही दिखाई दिए। बाजार में भीड़ के साथ-साथ दुकानदार व ग्राहक बिना मास्क के दिखाई दिए। इतना ही नहीं, सरकार द्वारा जारी आदेशों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही थी। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर कोई नोटिस नहीं चस्पाया हुआ था।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग आमजन को कोविड-19 गाइडलाइन का पाठ पढ़ा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अपने ही आंगन में कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करा पाया। जिला अस्पताल परिसर व वार्डों में मरीज व तीमारदार बिना रोक-टोक के बगैर मास्क पहने घूमते दिखाई दिए। वैसे गायनी विभाग के मुख्य द्वार पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुरोध है कि प्रसूति विभाग में ऑन ड्यूटी स्टाफ के अलावा कोई प्रवेश न करें, नोटिस चस्पाया गया है, लेकिन जब सुबह 11:35 पर वार्ड की हकीकत जांची तो एक-एक बेड पर जच्चा-बच्चा के साथ दो-दो तीमारदार भी दिखाई दिए। यहां न किसी के मास्क पहना हुआ था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को जहन में रखते हुए सौ फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाने का जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य निर्धारित किया है, लेकिन लोगों में अभी भी जागरूकता नहीं दिखाई दे रही। सुबह 11:22 पर जिला अस्पताल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर कुर्सियां खाली दिखाई दीं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अभी 1 लाख 28 हजार लोग दूसरी डोज से वंचित हैं।
आदेशों का पालन कितना किया जा रहा है, यह जानने के लिए सुबह 11:51 पर लघु सचिवालय पहुंचे। यहां शनिवार को छुट्टी होने के कारण सभी सरकारी कार्यालय बंद मिले, लेकिन यहां पहुंचे इक्के-दुक्के व्यक्ति ने भी मास्क नहीं पहना हुआ था। इसके अलावा नगर परिषद परिसर में बाहर वैक्सीनेशन संबंधित अपील और चेतावनी बोर्ड नहीं लगा मिला।
अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि वैक्सीनेशन के कोर्स पूरा किए बिना किसी को एंट्री न दी जाए। शहर की सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से भी सरकार के आदेशों का पालन करने बारे अपील की गई है। इसके साथ ही जो लोग कोविड के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। जिले में कोविड गाइडलाइन व आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।