{"_id":"632f660445e06174cc30cd9b","slug":"ramlila-was-postponed-due-to-rain-now-it-will-start-from-26-september-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1222832185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से रामलीला का मंचन टला, अब 26 सितंबर से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से रामलीला का मंचन टला, अब 26 सितंबर से होगी शुरू
विज्ञापन
रामलीला कलाकारों के साथ मौजूद समाजसेवी संदीप गर्ग। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। ठाकुरी देवी स्कूल के नजदीक श्री राम हनुमान रामलीला समिति का रामलीला का मंचन टल गया है। समिति के प्रधान राजेश वर्मा ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण रामलीला का मंचन 26 सितंबर से शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समिति के संरक्षक संदीप गर्ग ने रामलीला कलाकारों का रिहर्सल में जाकर उनका हौसला बढ़ाया। समाजसेवी गर्ग ने कहा कि लाडवा शहर से रामलीला का बिल्कुल अस्तित्व खत्म हो गया था। सिर्फ बातों में ही रामलीला का जिक्र चलता था। समिति की ओर से नौ वर्ष के बाद एक बार फिर रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उनकी ओर से जो भी सहयोग होगा, वह करेंगे। इस मौके पर कुश गर्ग, अमित सिंघल, नरेश गर्ग, जोगध्यान, एसके गर्ग, डा. अशोक निर्मल, बृजमोहन गर्ग, विनोद गर्ग, योगेंद्र कांबोज, रणीत काम्बोज,कमल किशोर, महेश गोसांई, सोमी, शिव गुप्ता, बिशन दास, राकेश ललित, मिन्टू काम्बोज, देवराज, अनिल मलिक, विपिन शर्मा, ऋषिपाल शर्मा, अश्वनी गोसाई सहित अनेक कलाकार मौजूद है।