फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ram devotees from Kurukshetra leave for Ayodhya, Will have darshan of Shri Ram Lala

Kurukshetra:धर्मनगरी से 70 राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना; करेंगे श्रीराम लला के दर्शन, जय श्रीराम के लगाए नारे

Thu, 08 Feb 2024 11:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 08 Feb 2024 11:44 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर कईं संत भी पहुंचे, जिनमें वात्सल्य वाटिका संस्थापक हरिओम दास परिवर्जक व जनार्दन भी शामिल रहे तो वहीं विधायक सुभाष सुधा भी पहुंचे और सभी को अयोध्या रवाना होने से पहले बधाई दी।

विज्ञापन
Ram devotees from Kurukshetra leave for Ayodhya, Will have darshan of Shri Ram Lala
राम भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्म नगरी कुरुक्षेत्र से करीब 70 राम भक्त भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या के लिए वीरवार सुबह रवाना हुए। विश्व हिंदू परिषद, संघ, भारतीय जनता पार्टी व अन्य हिंदू संगठनों के इन रामभक्तों में जोरदार उत्साह बना हुआ था तो वहीं इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे भी गूंजे।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचार प्रमुख राजेश अरोड़ा ने बताया कि राम भक्त पहले संघ कार्यालय रेलवे रोड पर एकत्रित हुए, जहां से वे रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन पर पुष्प वर्षा की गई तो स्वागत में जलपान व्यवस्था भी की गई थी। रेलवे रोड पर  विश्व हिन्दू परिषद नगर मंत्री ललित चावला, सुदेश पाल बिट्टू ,सोनू व सनातन धर्म मंदिर के कार्यकर्ताओं ने राम भक्तों का स्वागत किया।  
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर कईं संत भी पहुंचे, जिनमें वात्सल्य वाटिका संस्थापक हरिओम दास परिवर्जक व जनार्दन भी शामिल रहे तो वहीं विधायक सुभाष सुधा भी पहुंचे और सभी को अयोध्या रवाना होने से पहले बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से रामभक्त जनशताब्दी ट्रेन के माध्यम से दिल्ली पहुंचेंगे, वहा सांय काल के समय दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक पूरी ट्रेन हरियाणा के राम भक्तों के लिए अयोध्या जाने के लिए मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed