फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rajneesh of Kaithal won wrestling, Kurukshetra

कुश्ती में कैथल के रजनीश ने बाजी मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rajneesh of Kaithal won wrestling, Kurukshetra
विजेताओं के साथ मौजूद विधायक असीम गोयल, सांसद नायब सैनी व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सांसद खेल स्पर्धा के तहत द्रोणाचार्य स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन सोमवार को महिला, पुरुष वर्ग की कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन किया गया। स्पर्धा के पहले चरण में पुरुष वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता के 65 किलोग्राम वर्ग में कैथल के रजनीश ने थानेसर के विश्वजीत को 10-0 से पराजित कर दिया। इस अवसर पर स्टेडियम पहुंचे मुख्यातिथि अंबाला के विधायक असीम गोयल व सांसद नायब सिंह सैनी ने विजेताओं को मेडल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा रविंद्र कलायत ने गगनदीप शाहबाद को बाईफाल, सागर पिपली ने जगतार सिंह कैथल को 8-2, साहिल गिल कलायत ने साहिल यमुनानगर को 12-2, अमरेंद्र धीरपुर ने सौरव कैथल को 10-0 से हराया। इसके अलावा दीपक कलायत ने हरिपाल थानेसर को बाईफाल पराजित किया। वहीं उदय थानेसर ने मोहित पिपली को 7-2, मुकेश लाडवा ने मनीष दौलतपुर को बाईफाल, मंदीप थानेसर ने साहिल कुमार लाडवा को 10-0 से मात दी। रमन थानेसर ने सुनील कुमार शाहाबाद को 3-1, विकास कलायत ने पुनीत यमुनानगर को बाईफाल हराया।
विज्ञापन

इसी प्रकार महिला वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता के 65 किलोभार वर्ग में सानिया बाबैन ने मोनिका लाडवा को 10-0, प्रियंका कैथल ने आशु पिपली को बाईफाल, सपना थानेसर ने खुशी थानेसर को 5-1 से हराया। शीतल कैथल ने तमन्ना थानेसर को 10-0, अनन्या थानेसर ने पायल मिर्जापुर को बाईफाल, कोमल पिपली ने कोमल पूंडरी को 10-0 और अदिति मथाना ने अरलीन थानेसर को बाईफाल मात दी। असीम गोयल ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सांसद खेल स्पर्धाओं जैसे कार्यक्रमों का होना बहुत जरूरी है। इस मौके पर खेल आयोजन कमेटी के अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, साहिल सुधा, महामंत्री सुशील राणा, देवी दयाल शर्मा, कैलाश सैनी, श्याम लाल जांगड़ा, गुरनाम मंगोली, हरमेश सिंह सैनी, बीबी करतार कौर, रेणू खुग्गर, परमजीत कौर कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडल और टी-शर्ट पर भी अंकित किया आजादी के अमृत महोत्सव का लोगो
सांसद खेल स्पर्धा के प्रचार-प्रसार की सामग्री पर आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के चिह्न को अंकित किया गया है। इतना ही नहीं खिलाड़ियों को जो मेडल दिए गए हैं, उन पर भी आजादी के अमृत महोत्सव का लोगो प्रिंट किया गया है। अहम पहलू यह है कि खिलाड़ियों को मिलने वाले प्रशंसा पत्र भी आजादी के अमृत महोत्सव की याद दिलाते रहेंगे। सांसद नायब सिंह सैनी ने इस लोगो को देखकर खिलाड़ियों को हमेशा आजादी के अमृत महोत्सव की याद आती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed