फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   rain drains not cleaned

लापरवाही, अभी भी कई बरसाती नालों की नहीं हुई सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
rain drains not cleaned
तीन दिन पहले हुई 70 एमएम बारिश से कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया था, जिसका कारण बरसाती नाले नालियों की समय रहते साफ सफाई न होना था। हालांकि जिला नगर आयुक्त ने डेढ़ माह में प्रबंधों को लेकर हुई बैठकों में बड़े-बड़े दावे करके खूब वाहवाही बटोरी, लेकिन जैसे ही सक्रिय मानसून की पहली बारिश हुई तो ये सभी दावे पानी में डूबे नजर आए।
विज्ञापन

अधिकारियों की इस बड़ी लापरवाही पर बीते दो दिनों में सांसद नायब सिंह सैनी और विधायक सुभाष सुधा कई बार उन्हें सख्ती दिखा चुके हैं। इतना ही नहीं जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई तक करने की बात कही, लेकिन अधिकारियों की शैली में जरा भी फर्क नहीं पड़ा है। लोगों की परेशानी, सांसद और विधायक की सख्ती से भी उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। लिहाजा शहर के कई मुख्य बरसाती नाले नालियां अभी भी गंदगी से अटे पड़े हैं। उधर, मौसम विभाग ने आज से लगातार नौ दिन भारी बारिश की संभावना जता दी है। ऐसे में अधिकारियों की लापरवाही से इस बार भी शहर का पानी से लबालब होना तय है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शनिवार को ग्राउंड लेवल शहर के नाले नालियों की स्थिति जांची तो हालात खराब ही नजर आए। नरकातारी रोड पर लक्ष्मण कॉलोनी स्थित नाला गंदगी से अटा हुआ था। आगे चलते हुए शेख चहेली के मकबरे के पास नाले के हालात पहले से थोड़े ठीक थे, लेकिन पूरी तरह सफाई इसकी भी नहीं थी। मसिता हाउस के पास वाले नाले में अभी भी गोबर भरा मिला। झांसा रोड जिंदल पार्क के पास बने नाले में कूड़ा कचरा अभी भी तैर रहा है। कुछ जगह यहां सफाई करके नाले से गंदगी को निकालकर बाहर रख दिया गया, लेकिन सूखने के बाद वो गंदगी फिर से नाले में जा रही है। इसी रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के सामने नाली हमेशा की तरह गंदगी से अटी मिली। वहीं, गुरु रविदास चौक के समीप बने नाले की हालत तो हैरान करने वाली थी, नाले के अंदर बने जाल पर पॉलिथीन लिपटे हुए हैं। नाले में पानी की बजाए गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है। कीर्ति नगर नगर के पीछे नाले की सफाई आज से पहले न कभी हुई थी और होगी। मोहन नगर बाजार में नालियां अटी हुई हैं। थानेसर बाजार की स्थिति भी अभी खराब ही है। हर बार थोड़ी सी बारिश में ही यहां की सड़कों पर नदियों की तरह पानी बहने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र पार्क से लेकर स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर तक करीब 100 घर, एक बड़ा पार्क चार गौशाला, दो सामुदायिक केंद्र व शहर के 10 बड़े मंदिर पड़ते हैं, जिनकी निकासी का आज तक कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किया गया। काम चलाने के लिए यहां के पानी की निकासी जिंदल पार्क के अंदर से जा रहे नाले से जोड़ दी गई है। अब नाले का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के प्लाटों में जा रहा है। नगर परिषद द्वारा इस नाले को झांसा रोड पर सरस्वती के नजदीक बनाए गए नए नाले से जोड़ा गया है। बता दें कि नप द्वारा बनाए इस नाले का लेवल ऊपर नीचे होने के कारण नाले का पानी जिंदल पार्क में फैल रहा है, जिससे यहां जहरीले जीव जंतु पैदा हो रहे हैं। सुबह शाम लोग यहां योग व सैर करने के लिए आते हैं। झांसा रोड स्थित सरस्वती कॉलोनी भी नाले की वजह से डूबती है।
मौसम विभाग अनुसार आज से 26 जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें सोमवार, मंगलवार व बुधवार को भारी बारिश होगी। वहीं, अन्य दिनों में भी कम से कम 60 प्रतिशत बारिश की संभावना रहेगी। रविवार को 60 प्रतिशत बारिश की संभावना के साथ 32/25 डिग्री तापमान रहेगा। सोमवार और मंगलवार को 90 प्रतिशत संभावना के साथ 27/24, बुधवार को 80 प्रतिशत संभावना के साथ 30/25, वीरवार को 60 प्रतिशत के साथ 31/26, शुक्रवार को 40 प्रतिशत के साथ 32/26, शनिवार को 30 प्रतिशत के साथ 33/27, 25 जुलाई को 60 प्रतिशत के साथ 32/26 और 26 जुलाई को भी 60 प्रतिशत संभावना के साथ 30/26 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जाएगा।

विधायक सुभाष सुधा ने शनिवार को पानी निकासी को लेकर शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निकासी पर अधिकारियों को अब 24 घंटे नजर रखने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के 13 जगहों पर सबसे पैनी निगाह रखी जाए और पंप सहित अन्य संयंत्र की व्यवस्था भी की जाए। विधायक अधिकारियों को साथ लेकर अनाज मंडी, सब्जी मंडी, बिरला मंदिर, जाट धर्मशाला, आंबेडकर चौक, किरमच रोड, नया बस स्टेंड सहित बरसाती पानी से प्रभावित अन्य क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को रोटरी चौक, नगली कुटिया, अमीन रोड, पिपली से थर्ड गेट तक, गीता धाम, बिरला मंदिर, झांसा रोड, लक्ष्मण कॉलोनी, ताराचंद धर्मशाला, सेक्टर 2 व 13, मॉडल टाउन, नया बस स्टैंड, सेक्टर 17 आदि जगहों पर निगरानी रखने के आदेश दिए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed