{"_id":"58752e0b4f1c1b7c58ba7f96","slug":"rain-cctv-camera-traffic-light-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश होते ही ठप हो गए सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश होते ही ठप हो गए सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक लाइट
ब्यूर/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
rain, cctv camera, traffic light
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने केे लिए बस अड्डे के समीप लगाए गए सीसीटीवी कैमरे व ट्रैफिक लाइट तीन दिनों तक ठप रहे, लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया। इस दौरान वाहन चालकों ने मनमर्जी से वाहन चलाए तो विभाग उन्हें नियमों की उल्लंघना पर कोई ई चालान भी नहीं भेज सका। बता दें कि पिपली-कुरुक्षेत्र मार्ग पर नए बस अड्डे के समीप पिछले करीब चार माह से सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए है तो वही ट्रैफिक सिग्रल लाइटें भी लगाई हुई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के उपरांत जहां इस रोड पर यातायात सुचारू हो गया था वहीं नियमों की उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को ई चालान भी भेजे जा रहे थे। लेकिन शुक्रवार शाम को हुई बूंदाबांदी के साथ ही उक्त दोनों व्यवस्था ठप हो गई और इसी हालात में तीन दिनों तक रही। जिसके चलते वाहन चालकों ने मनमानी से यहां वाहन चलाने शुरू कर दिए तो वहीं यहां पर तैनात पुलिस व होमगार्ड कर्मियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां तक कि सीसीटीवी कैमरे बंद रहने से विभाग नियमों की अवहेलना पर आरोपी वाहन चालकों को ई चालान भी नहीं भेज सका तो वहीं यहां पर तीन दिनों तक दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहा।
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से हुआ फाल्ट : सिंगला
एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला का कहना है कि बारिश के चलते अचानक ही कैमरों व ट्रैफिक सिग्रल लाइटों की वायर में शार्ट सर्किट से फाल्ट आ गया था। जिसे सोमवार देर रात तक भी दुरुस्त करने मेें जुटे रहे। पहले इसमें अन्य खामी आने की आशंका बनी रही।
विज्ञापन