फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rain and cold wave increase chill, 29 mm rain falls

Kurukshetra News: बारिश और शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, 29 मिमी हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rain and cold wave increase chill, 29 mm rain falls
कुरुक्षेत्र। बारिश के बीच लाल सड़क से गुजरते हुए वाहन चालक। संवाद
कुरुक्षेत्र। मंगलवार को सुबह करीब एक घंटे तक हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम कुछ देर के लिए साफ रहा। दोपहर करीब दो बजे दोबारा बारिश शुरू हो गई और देर शाम तक झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश के कारण कई सेक्टर व कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बनी रही। ऐसे में दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी एलआईसी रोड, पैनोरमा व बिरला मंदिर क्षेत्र में रही। बारिश व शीतलहर ने वातावरण में ठिठुरन बढ़ा दी। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को थानेसर में 29 मिमी बारिश हुई। इससे पहले 23 जनवरी को आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था। जिलेभर में 29 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। बारिश के साथ 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चली। दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

फिर बढ़ा प्रदूषण स्तर : दो दिनों तक प्रदूषण स्तर में सुधार देखने को मिला था लेकिन मंगलवार को एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। 24 जनवरी को जहां प्रदूषण स्तर 100 था, वहीं मंगलवार को बढ़कर 167 तक पहुंच गया।

कुरुक्षेत्र। बारिश के बीच लाल सड़क से गुजरते हुए वाहन चालक। संवाद

कुरुक्षेत्र। बारिश के बीच लाल सड़क से गुजरते हुए वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed