फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Raid in Kurukshetra and Pihova 22 samples filled with eight types of sweets from the sweet house

कुरुक्षेत्र और पिहोवा में छापेमारी कर स्वीट हाउस से आठ तरह की मिठाइयों के भरे 22 सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Raid in Kurukshetra and Pihova 22 samples filled with eight types of sweets from the sweet house
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की गई सैंपलिंग । - फोटो : Kurukshetra
त्योहारी सीजन से पहले जिला खाद्य एवं औषधि विभाग एक्शन मोड में है। रविवार को भी जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कादियान के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र और पिहोवा के 8 मिष्ठान भंडारों पर छापेमारी की गई। इस दौरान टीम में सदस्यों ने कुरुक्षेत्र के छह और पिहोवा के दो मिष्ठान भंडारों से देर शाम तक भी छापेमारी कर सैंपल भरें।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कादियान ने बताया कि मिलावट खोरों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार विभाग की छापामारी जारी है। अब तक जिलेभर में विभिन्न जगह हुई छापामारी के दौरान 195 सैंपल भरकर लैब में भेजे गए हैं। रविवार को भी कुरुक्षेत्र और पिहोवा में मिष्ठान भंडारों से खोया, बर्फी, लड्डू, रसगुल्ला, चमचम, कलाकंद सहित अन्य मिठाइयों के 22 सैंपल भरे हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक लिए गए 195 सैंपल में से 6 सैंपल अनफिट निकले हैं, जिसके बाद विभाग आगामी कार्रवाई के लिए तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed