फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rahul Gandhi's stubbornness on Home Minister Vij's claim, entry in Haryana on tractor

गृहमंत्री विज के दावे पर भारी पड़ी राहुल गांधी की जिद, हरियाणा में की ट्रैक्टर पर एंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's stubbornness on Home Minister Vij's claim, entry in Haryana on tractor
कुरूक्षेत्र। पंजाब बॉर्डर से हरियाणा में प्रवेश करती खेती बचाओ यात्रा का काफिला। - फोटो : Kurukshetra
राजेश शांडिल्य
विज्ञापन

पंजाब बार्डर ट्यूकर/कुरूक्षेत्र। गृहमंत्री अनिल विज के दावे पर राहुल गांधी की जिद भारी पड़ गई। हुआ वही जो कांग्रेस ने चाहा। पंजाब के अकबरपुर से ट्रैक्टर पर सवार होकर ही राहुल गांधी ने हरियाणा की सीमा में एंट्री मारी। वो बात अलग रही कि इसके लिये कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
दरअसल राहुल के काफिले को पंजाब-हरियाणा की सीमा के मध्य स्थित एक नदी पर बने 200 मीटर लंबे पुल से होकर गुजरना था। मगर इस पुल के बीच में ही हरियाणा पुलिस ने एक जगह पर आठ बैरिकेड्स लगा दिये। यानी हरियाणा के गृहमंत्री के दावे के अनुसार पंजाब की ओर से आए खेती बजाओ यात्रा के काफिले में ट्रैक्टर पर सवार राहुल गांधी को नीचे उतर कर गाड़ी में बैठकर आना था। मगर पंजाब के कार्यकर्ता इस बात पर अड़ गये की राहुल ट्रैक्टर से नहीं उतरेंगे और पंजाब सीमा में ट्रैक्टर पर सवार होकर ही प्रवेश करेंगे। पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेशों की पालना कराने का भरसक प्रयास किया और काफिले को पंजाब की ओर बैरिकेड्स पर ही रोके रखा। आखिरकार कांग्रेसी कार्यकर्ता आपा खो बैठे और आक्रामक तेवर अपनाते हुए इन्होंने हरियाणा पुलिस के बैरिकेड्स को उठाकर नदी में पटकना शुरू कर दिया। एकाएक ये लग रहा था कि यहां लाठी चार्ज हो सकता है, मगर पुलिस ने मौके की नजाकत को समझा और राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सवार होकर पंजाब के कार्यकर्ताओं के साथ ही हरियाणा की सीमा में प्रवेश करते दिखाई दिए। इस दौरान ट्रैक्टर पर सवार राहुल गांधी बीच-बीच में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते और आगे बढ़ने के इशारे करते दिखे। इसके बाद वे ट्यूकर वार्डर पर ट्रैक्टर से उतरे और यहां से गाड़ी में सवार होकर पिहोवा की ओर बढ़े, जहां बीच रास्ते में वे फिर ट्रैक्टर पर सवार होकर पिहोवा मंडी तक पहुंचे।
विज्ञापन

राहुल के ट्रैक्टर की सारथी बनी सैलजा
बेशक राहुल गांधी के वेलकम के लिये कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की ब्रिगेड खड़ी थी, मगर पिहोवा अनाज मंडी तक जिस ट्रैक्टर पर राहुल गांधी सवार हुए, उसकी सारथी कोई भी पुरुष नेता नहीं, बल्कि कांग्रेस की दिग्गज महिला नेत्री कुमारी सैलजा बनीं। भारी भीड़ के बीच राहुल और दिग्गज कांग्रेसी नेताओं को अगल बगल और पीछे लटकाकर ट्रैक्टर चलाते हुए सैलजा आत्मविश्वास से लबरेज दिखीं। यहां बता दें कि पंजाब से जिस ट्रैक्टर पर राहुल गांधी सवार होकर आए थे उसके सारथी सुनील जाखड़ बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता जन्मस्थली पर राहुल गांधी ने की आरती
दुनिया को कर्म का संदेश देने वाले गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर तीर्थ पर पहुंचे राहुल गांधी ने यहां अक्षय वट के नीचे गीता पाठ एवं आरती की। यहां पहुंचने पर कुरुक्षेत्र श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय एवं छात्रावास के 21 वेदपाठी ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन कर राहुल गांधी को तिलक किया और रक्षा सूत्र बांधा। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने उन्हें गीता भेंट की। इस मौके पर राहुल गांधी ने ज्योतिसर के बारे में जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed