{"_id":"632f62781b888b12374a144c","slug":"purpose-and-importance-of-nss-explained-kurukshetra-kurukshetra-news-knl122282681","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस का उद्देश्य और महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस का उद्देश्य और महत्व बताया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या भारती शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. रामेंद्र सिंह, विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी संदीप चौधरी ने किया। डॉ. सिंह ने छात्रों को एनएसएस का उद्देश्य व महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक देश के लिए एक अमूल्य शक्ति हैं। आप ऊर्जा से भरपूर हैं और आपकी यह ऊर्जा और जोश सकारात्मक दिशा में प्रयोग हो, इसी उद्देश्य के साथ एनएसएस का गठन किया गया था।
भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय के अधीन चलने वाला यह कार्यक्रम युवा छात्रों को देश और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठ व समर्पित नागरिक तैयार करने में एक विशेष भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर आचार्य बलविंद्र सिंह, रास बिहारी पांडेय, कपिल यादव, श्रवण अत्रि, नीरज शर्मा, रविंद्र सिंह उपस्थित रहे।