फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   protest against PM house scheem in ladva

पीएम आवास योजना के पात्रों ने नपा प्रशासन के खिलाफ काटा बवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
protest against PM house scheem in ladva
प्रधानमंत्री आवास योजना पात्र परिवारों ने मंगलवार को नगरपालिका परिसर में प्रशासन के खिलाफ जमकर बवाल काटा और नपा सचिव के खिलाफ नारेबाजी की। योजना के पात्र कृष्ण, छोटेलाल, फकीरचंद, सुभाष, शिवकुमार, बग़ीचा सिंह, प्रकाश सिंह, चांदनी, अंजू, अफसाना, कैलाशो, बलबीरो, मंजू, इंदु खान, अंगूरी, संतोष ने आरोप लगाया कि नगरपालिका सचिव हरिओम कांबोज जानबूझकर उनकी तीसरी किस्त को रोक रहे हैं। लोगों को बार-बार फर्जी हस्ताक्षर और अन्य कमियों के नाम पर परेशान किया जा रहा है। आवास योजना के पात्र 160 लोगों में से सिर्फ छह लोगों को ही तीन किश्तों के पूरे पैसे मिले हैं। पीएवाई के पात्रों ने कहा की उनका मकान अधर में पड़ा है उन में से कुछ पात्रों ने तो ब्याज पर पैसे लेकर अपना मकान पूरा किया है, जबकि कुछ पात्र आज भी किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि उनकी तीसरी किस्त जल्दी उनके खाते में नहीं डाली गई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

सचिव के खिलाफ बैठूंगी धरने पर : साक्षी खुराना
नप प्रधान साक्षी खुराना से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा की नप सचिव का रवैया ठीक नहीं है। उन्होंने सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की सचिव आमजन को टरकाने में विश्वास रखते हैं। खुराना ने कहा कि एक सप्ताह तक प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पात्रों के साथ वह भी धरने पर बैठेंगी।
विज्ञापन

हस्ताक्षर सही नहीं
इस बारे में नपा सचिव हरिओम कांबोज से बात की गई तो उन्होंने कहा की उन पर दबाव बनाकर राजनीति की जा रही है। उनके पास 15 लोगों की फाइलें आई थीं, जिनमें से नौ पात्रों के हस्ताक्षर सही नहीं हैं। वह इस मामले में उपायुक्त से मिले थे, जिसमें 4-5 लोगों की कमेटी गठित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed