फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   property deler murder

पंजाब के आढ़ती एवं प्रॉपर्टी डीलर की उसी की लाइसेंसी रिवाल्वर से चार गोली मारकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
property deler murder
पंजाब बॉर्डर से लगते गांव बोधनी नहर के निकट वीरवार सुबह 40 वर्षीय व्यक्ति का शव खून से लथपथ उसकी इनोवा कार में ड्राइवर सीट के पीछे बरामद हुआ। किसी ने उसी की लाइसेंसी रिवाल्वर से चार गोली मारकर उसकी हत्या करके रिवाल्वर उसके शव पर ही फेंक दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। मृतक की शिनाख्त संदीप पुत्र दर्शन सिंह वासी मानो चाहल जीरा जिला फिरोजपुर पंजाब हाल वासी नवां गांव मोहाली के रूप में हुई है। संदीप की मोहाली में आढ़त की दुकान थी तथा वह प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करता था। संदीप 21 जून को घर से अपने दोस्त मंजीत सिंह से पेमेंट लेने के लिए निकला था। 23 जून 7 बजे से उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। पंजाब पुलिस द्वारा संदीप की गुमशुदगी की वीटी क्षेत्र में की हुई थी। परिजनों ने मंजीत पर संदीप की हत्या का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पाकर डीएसपी गुरमेल सिंह, सदर थाना प्रभारी सतीश कुमार, सीआईए-1 पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। पुलिस ने मंजीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में कुलदीप कौर ने कहा कि साल 2004 में उसकी शादी संदीप के साथ थी। साल 2008 से वह लोग नवां गांव मोहाली में रहने लगे थे। यहां 2018 से मंजीत वासी देवीगढ़ (पटियाला) का उसके पति के पास आना-जाना था। गत 21 जून को उसका पति संदीप घर से एक जोड़ी कपड़े व अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर इनोवा कार में मंजीत से पेमेंट लेने के लिए चला था। 21 जून करीब 8 बजे उसकी संदीप से फोन पर बात हुई थी। संदीप ने उसे बताया था कि वह मंजीत को उसके गांव छोड़कर पटियाला एक होटल में ठहरा हुआ है। अगले दिन उसकी संदीप से बात हुई तो उसने बताया कि काम पूरा होने पर वह घर लौट आएगा। अगले दिन 23 जून को उसकी संदीप व उसके दोस्त मंजीत दोनों से फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय संदीप काफी घबराया हुआ लगा रहा था। इसी घबराहट के चलते बीच में ही फोन कट जाने से उसकी बात पूरी नहीं हो पाई थी। इसके बाद शाम करीब 7 बजे संदीप ने उसे बताया कि वह दो घंटे तक चंडीगढ़ पहुंचा रहा है, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा और उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। 24 जून सुबह करीब 4 बजे भी उसने फोन किया, लेकिन बात न हुई। तब उसने मंजीत को फोन करके संदीप बात कराने को कहा, जिस पर मंजीत ने उसे बताया कि संदीप 23 जून शाम 7 बजे ही उसके पास से चला गया था और उसके बाद से उसकी उससे कोई बात नहीं हुई है। वीरवार सुबह करीब सवा 9 बजे उन्हें सूचना मिली कि संदीप का शव बोधनी नहर के पास इनोवा कार से बरामद हुआ है। पुलिस ने कुलदीप कौर की शिकायत पर मंजीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि संदीप के घुटने, बाजू, सीने व सिर में उसी की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस संदीप की फोन कॉल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed