फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pronunciation of shlokas in 14 languages ??with digital device as soon as you touch the page

पन्ने को छूते ही डिजिटल डिवाइस से 14 भाषाओं में हो रहा श्लोकों का उच्चारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Pronunciation of shlokas in 14 languages ??with digital device as soon as you touch the page
श्रीमद्भगवद्गीता गीता के पन्ने को मात्र छूने से एक डिजिटल डिवाइस श्लोकों का उच्चारण करता है। ये डिवाइस आध्यात्मिक गुरु रविशंकर ने तैयार किया है जो 14 भाषाओं में गीता के श्लोकों का अर्थ सहित उच्चारण करता है। ये डिवाइस गीता के श्लोकों का अलग-अलग संगीतमय प्रस्तुति भी देता है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस डिवाइस को उनके अनुयायी लेकर पहुंचे हैं। जैसे ही डिवाइस इस गीता के चित्र और पन्नों को छूता है तो उसमें लगे सेंसर कागज को रीड करके स्पीकर के माध्यम से उच्चारण करने लगते हैं।
विज्ञापन

इस गीता में ब्रेल लिपि को भी जगह दी गई है, जिससे नेत्रहीन लोग भी डिजिटल डिवाइस से गीता के श्लोक को सुन सकते हैं। इस डिवाइस को जानने व देखने के लिए कई पर्यटक स्टॉल तक पहुंच रहे हैं। (यूपी) मेरठ जिले के गांव सकौती टांडा के रविंद्र प्रजापति ने बताया कि इसे बनाने का उद्देश्य घर-घर में गीता का प्रचार प्रसार करके लोगों को धर्म से जोड़ना है। महोत्सव में उनके छह संस्करण बिक हो चुके है, जिन्हें कोरियर के जरिए खरीदार तक पहुंचाया जाएगा। अभी उन्हें यहां आए केवल पांच दिन ही हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गीता की स्याही बेहद ही खास है। यह स्याही पानी लगने पर खराब नहीं होगी। यह डिवाइस स्पेनिश, फ्रेंच, नेपाली, आसामी, तमिल, तेलगू, गुजराती, मराठी, उड़ीया, बंगाली, कन्नड़, संस्कृत, हिंदी व अंग्रेजी भाषा में श्लोकों का उच्चारण करता है। इन भाषाओं का एक चार्ट भी पुस्तक के साथ ही संलग्न है। यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर तीन घंटे तक चलता है और विस्तार से एक अध्याय का आधे घंटे में संपूर्ण वर्णन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस डिवाइस और पुस्तक के साथ एक अलग से चार्ट भी खरीदार को उपहार के रूप में दिया जा रहा है। इस कार्ड पर भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा गीता के सार को प्रस्तुत किया गया है। इस चार्ट पर भरोसा, आभार, शांति, सहनशीलता, कमजोरी, संतुलन, ईर्ष्या, मुक्ति, भय, क्रोध, प्रेम, मन पर नियंत्रण, लोभ, संगति व अलगाव पर गीता में वर्णित विचार प्रस्तुत किए गए हैं।
बाक्स
मोरपंख, शंख और मुरली पर टच करने से अलग अंदाज में होगा वर्णन
गीता में मोर पंख, शंख और मुरली पर डिवाइस को टच करने से अलग अंदाज में श्लोक का अनुवाद होता है। जैसे शंख पर डिवाइस को टच करेंगे तो डिवाइस संस्कृत में श्लोक का अनुवाद करता है। वहीं मोरपंख पर टच से श्लोक का हिंदी में पूरे विस्तार के साथ वर्णन होता है। इसके अतिरिक्त मुरली से टच करने पर श्लोक संगीतमय अंदाज से सुनाई देती है। इनका मूल्य 11 हजार रुपये रखा गया है।

बाक्स
रामायण डिवाइस भी तैयार करने की योजना
----------------------------------------------------
रविंद्र प्रजापति ने बताया कि गीता के साथ संपूर्ण हनुमान ग्रंथ भी तैयार किया है। इसमें हनुमान चालीसा, हनुमान कवच, श्री राम और हनुमान जी के संबंधित जानकारी विद्यमान है। इसके अलावा महर्षि वाल्मीकि व गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित संपूर्ण सुंदरकांड का भी उच्चारण होता है। इसके साथ एक चार्ट दिया जा रहा, जिसमें सभी देवी-देवताओं की आरती, भजन व चालीसा का उच्चारण होता है। अब इस तर्ज पर संपूर्ण रामायण को तैयार किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed