{"_id":"6973de8945e7f831e907a011","slug":"program-on-guru-ravidass-birth-anniversary-on-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-149022-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गुरु रविदास की जयंती पर कार्यक्रम 31 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गुरु रविदास की जयंती पर कार्यक्रम 31 को
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अधिकारियों के साथ बैठक करते पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। गांव उमरी में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन होगा। इसकी तैयारी जोरों से की जा रही है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शुक्रवार को पिपली पैराकीट में आयोजित बैठक में अधिकारियों के साथ तैयारियों पर समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के महान संत थे। उन्होंने अपने उपदेशों और वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और जातिगत असमानता के विरुद्ध सशक्त आवाज उठाई। गुरु रविदास के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और समानता का संदेश देने के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार संत-महापुरुषों की शिक्षाओं और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘संत-महापुरुष विचार प्रसार व सम्मान योजना’ के तहत निरंतर उनकी जयंती और स्मृति समारोह आयोजित करती आ रही है। ऐसी महान विभूतियों की शिक्षाएं पूरे मानव समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।