फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Professor Somnath Sachdeva new VC of KU

प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा केयू के नये वीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Professor Somnath Sachdeva new VC of KU
कुरुक्षेत्र। केयू के नवनियुक्त वीसी प्रो. सोमनाथ सचदेवा। - फोटो : Kurukshetra
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को स्थायी कुलपति के नाम पर मुहर लग चुकी है। अब प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के हाथ में नये कुलपति की कमान होगी। मगर नये कुलपति के लिये बड़ा चैलेंज साल 2022 के बाद केयू की ए प्लस ग्रेड रैंकिंग को बरकरार रखने के साथ एक कदम और आगे बढ़ना भी होगा। केयू के वीसी पद के लिये लंबी कतार थी और इसके लिये जबरदस्त लॉबिंग चल रही थीं, जिसमें बाजी प्रो. सचदेवा ने मारी। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह अंबाला थे, जहां उन्हें राजभवन से इसकी सूचना मिली। उनका लक्ष्य कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के वातावरण में और सुधार करना और इस संस्थान का रुतबा अंतर्राष्ट्रीय स्तर बढ़े यह उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि उनसे पहले संस्थान की बागडोर जिनके भी कंधों पर रही है, उन्होंने अपना विशेष योगदान दिया है, वह भी अपने कार्यकाल में हर संभव यह प्रयास करेंगे कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी बुलंदियों को छुए।
विज्ञापन

यहां बता दें कि प्रो.सचदेवा के खाते में अनेक उपलब्धियां हैं। प्रोफेसर सचदेवा केयू से सटे देश के अहम तकनीकी केंद्र राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में लंबे समय से सेवारत हैं। कई उपब्धियों के साथ प्रोफेसर सचदेवा की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से निकटता भी इस नियुक्ति में कारगर साबित हुई। इस नियुक्ति के साथ कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के लिये यह पल इसलिये भी सुखद माने जा सकते हैं, क्योंकि करीब साढ़े छह दशक के इतिहास में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में संभवत ऐसा वक्त पहले कभी नहीं आया, जब कार्यवाहक कुलपति और कार्यवाहक कुलसचिव के भरोसे इतने लंबे समय तक रहा हो। पिछले चार साल तक केयू के स्थायी कुलपति रहे डॉ. केसी शर्मा के कार्यभार संभालने के समय केयू के पास कोई ग्रेड नहीं था। उनके कार्यकाल में ही 2018 में केयू को ए प्लस का ग्रेड हासिल हुआ था। अब प्रो.सचदेवा के लिये यही चैलेंज होगा कि वे केयू की रैंकिंग को और सुधारने में कितना सफल रहेंगे।
विज्ञापन

डॉ. नीता खन्ना का रजिस्ट्रार का कार्यकाल 6 दिसंबर 2020 तक
31 मार्च 2020 से कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्यभार संभाल रहीं केयू की रजिस्ट्रार डॉ. नीता खन्ना को वापस अपने पदभार को संभालने के साथ, कार्यवाहक रजिस्ट्रार डॉ. भगवान सिंह भी बैक टू पवेलियन होंगे। यहां बता दें कि डॉ. नीता खन्ना का कार्यकाल भी लगभग समाप्ति की ओर है, क्योंकि केयू रजिस्ट्रार के रूप में उनका कार्यकाल 6 दिसंबर 2020 को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा
- प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा (हेड ऑफ सिविल इंजीनियरी डिपार्टमेंट) एनआईटी कुरुक्षेत्र।
- 12 वर्ष से अधिक प्रोफेसर और 33 वर्ष का अनुभव (प्रशासनिक, शिक्षैणिक और शोध क्षेत्र में)
- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से वर्ष 2004 में सिविल इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि।
- पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ से वर्ष 1987 में मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग।
- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से वर्ष 1985 में सिविल से बीएससी इंजीनियरिंग।
- हरियाणा बोर्ड से कक्ष 12वीं में प्रदेश में चौथा स्थान (वर्ष 1980)
- हरियाणा बोर्ड से कक्षा 10वीं में प्रदेश में 10वां स्थान
- चीफ वार्डन, वार्डन, स्टूडेंट क्लब के अध्यक्ष, परीक्षा विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज, एनसीसी ऑफिसर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कोर्ट के सदस्य, श्रीकृष्णा आयुष विवि के शिक्षा परिषद के सदस्य रह चुके हैं
सम्मान और पुरस्कार
1. हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा इंट में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। गीता जयंती महोत्सव (दिसंबर 2016)
2. समाजिक कार्य में योगदान के लिए हरियाणा के राज्यपाल (जनवरी 2017) द्वारा सम्मानित।
3. इंडियन रोड्स कांग्रेस के जर्नल में पेपर के लिए बेस्ट पेपर अवार्ड और मेडल।
4. अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, लास वेगास, संयुक्त राज्य अमेरिका में कागज के लिए सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार।
5. तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए, जीएसएचईजी, जनवरी 2010 से भारत शिक्षा रतन पुरस्कार प्राप्त किया।
6. पुनर्पाठित छात्र सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मान।
7. सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण और क्षेत्र में जागरूकता के लिए भारत सरकार का मास्टर ट्रेनर।
8. स्टेट पेंटिंग और शूटिंग, बैडमिंटन सहित अन्य गतिविधियों में राज्य स्तर और विश्वविद्यालय स्तर पर कई पुरस्कार और स्थान जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed