{"_id":"629675e52ff0507500289922","slug":"priyanka-first-in-slogan-writing-competition-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1100545196","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम
विज्ञापन
महाविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ लेती छात्राएं। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान समिति ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय के तंबाकू मुक्त कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सहायक प्रोफेसर सुनील कुमार थुआ ने बताया कि व्याख्यान में तंबाकू की लत के कारण, दुष्प्रभाव व बचाव की जानकारी दी गई। इसके अलावा प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी की उपस्थिति में विद्यार्थियों को समाज व परिवेश को तंबाकू मुक्त करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
वहीं तंबाकू मुक्ति की जागरूकता के लिए आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में करीब 40 छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका ने पहला, एमए हिंदी प्रथम वर्ष की छात्रा निर्मलजीत कौर ने दूसरा व बीकॉम प्रथम वर्ष की मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन डॉ. सीमा दीक्षित व डॉ. देवेंद्र बीवी पुरिया ने निभाई। प्राचार्य डॉ मीनाक्षी ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए प्रमाणपत्र व पुस्तकें प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. राजबीर, डॉ. जितेंद्र शर्मा व सहायक प्रो. पूजा मौजूद रहीं।