{"_id":"6287f34c264a0f0ece31ebf4","slug":"priya-jatin-top-in-badminton-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1088485111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में प्रिया, जतिन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में प्रिया, जतिन अव्वल
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि अमित मंडारे, प्राचार्य डॉ. रवीश कुमार व अन्य। सं?
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कॉलेज में चल रहा बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। महिला एकल मुकाबले में प्रिया प्रथम स्थान पर रही। पुरुष एकल मुकाबले में जतिन प्रथम, अनमोल द्वितीय व हर्षित तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में पुरुष टीम मुकाबलों में बीएससी प्रथम ने पहला, बीकॉम द्वितीय ने दूसरा व बीएससी तृतीय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला टीम मुकाबलों में बीकॉम प्रथम वर्ष ने पहला, बीए तृतीय वर्ष ने दूसरा व बीएससी तृतीय वर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. रवीश चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया और वीडियो गेम के जमाने में परंपरागत खेलों को भूलना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। शिक्षा के साथ अच्छे स्वास्थ्य की भी आवश्यकता है इसलिए खेलों की तरफ अग्रसर होना चाहिए। चैंपियन तब तक खेलते रहते हैं जब तक वे जीत नहीं जाते।
मुख्यातिथि अमित मंडारे ने कहा कि खेल स्वस्थ रहने के साथ कॅरियर बनाने का अच्छा विकल्प भी है। नियम, अनुशासन और ईमानदारी से खेलना प्रत्येक खिलाड़ी का दायित्व होना चाहिए। शारीरिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि खेलों को खेलने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। खेल बहुत ही अच्छी शारीरिक गतिविधि है, जो तनाव और चिंता से मुक्ति प्रदान करती है। इस मौके पर डॉ. मोहन लाल, जसविंद्र सिंह, मनोज, महेश कुमार, डॉ. गिरीश गोयल आदि मौजूद रहे।