{"_id":"62533b7d00aa593e124a79a4","slug":"private-schools-running-without-recognition-noc-kurukshetra-kurukshetra-news-knl104542722","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता, एनओसी के चल रहे निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता, एनओसी के चल रहे निजी स्कूल
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते जजपा नेता योगेश शर्मा। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सीएम विडो के एमिनेंट पर्सन एवं जननायक जनता पार्टी के नेता योगेश शर्मा ने शहर के एक निजी स्कूल पर शिक्षा निदेशालय से मान्यता और एनओसी नहीं लेने के आरोप लगाए हैं। साथ ही सेक्टर-तीन स्थित एक अन्य निजी स्कूल पर भी फॉर्म छह की अनदेखी कर अवैध वसूली करने के आरोप लगाए हैं।
योगेश शर्मा का कहना है कि निजी स्कूल अभिभावकों और बच्चों को प्रताड़ित कर रहे हैं। आईटीआई में खुलासा हुआ है कि शहर के प्रतिष्ठित स्कूल को शिक्षा निदेशालय की ओर से कभी मान्यता और एनओसी नहीं दी गई, इसके बावजूद स्कूल चल रहा है। शर्मा ने आरोप लगाया कि इन निजी स्कूलों को राजनेताओं की शह प्राप्त है। उन्होंने बताया कि स्कूल कीओरसे मान्यता और एनओसी नहीं लेने की सूचना उन्हें आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना से मिली है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन भी दबाव में आने के कारण कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि अगर दो दिन में इन स्कूलों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 15 अप्रैल को दोनों स्कूलों पर ताला जड़ने का काम करेंगे। कहा कि फॉर्म छह से ज्यादा फीस लेना गैर कानूनी है। उधर, निजी स्कूल के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उनका स्कूल मान्यता प्राप्त है। योगेश शर्मा की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।