फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Principal suspended for assault, threatening student

छात्र के साथ मारपीट करने और जाति बोधक शब्द बोलने वाले प्रिंसिपल पर गिरी गाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Principal suspended for assault, threatening student
एक माह पहले छात्र के साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और जाति बोधक शब्द कहने के मामले में भुस्थला सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर गाज गिरी है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। दरअसल, 15 दिन पहले विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने इस मामले की जांच करने पहुंचे थे। इस मामले की छानबीन में आरोपी प्रिंसिपल दोषी पाया गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल को जिला मुख्यालय को सूचित किए बिना कुरुक्षेत्र छोड़ने की भी अनुमति नहीं है। वहीं अब विभागीय जांच के बाद प्रिंसिपल पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटकने लगी है, क्योंकि छात्र की शिकायत पर उक्त प्रिंसिपल के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और जाति बोधक शब्द कहने के आरोप में थाना झांसा में मामला दर्ज है।
विज्ञापन

इस मामले के अलावा स्कूल के तीन शिक्षकों ने भी प्रिंसिपल के खिलाफ विभाग और पुलिस को जातीय भेदभाव व प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर शिकायत दी थी। शिक्षकों ने प्रिंसिपल पर बगैर किसी वजह के उनकी एपीएआर (अपार) खराब करने का आरोप भी लगाया था। इन सब मामलों की जांच विभिन्न अधिकारियों द्वारा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें थाना झांसा पुलिस को दी अपनी शिकायत में आशीष वासी मेघा माजरा ने बताया कि भुस्तला के सरकारी स्कूल 10वीं कक्षा का छात्र है। 13 मई की सुबह करीब साढ़े सात वह अपने चचेरे भाई अभिषेक को स्कूल छोड़ने के लिए गया था। उस दिन उसका स्कूल में 11वीं कक्षा पेपर था। उसे स्कूल छोड़ने के बाद वह गेट से वापस जाने लगा तो स्कूल प्रिंसिपल ने उसके साथ गाली-गलौज और जाति बोधक शब्द बोलते हुए स्कूल में अंदर घसीट लिया था। विरोध करने पर प्रिंसिपल ने पुलिस और उसकी मां को स्कूल बुलाया था। तब भी उक्त प्रिंसिपल ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा दूसरे कमरे में ले जाकर उस पर दबाव बना स्कूल के अन्य तीन शिक्षकों के खिलाफ शिकायत लिखवा कर उसके हस्ताक्षर करा लिए थे। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था।

जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने बताया कि भुस्तथा सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को निलंबित करने के आदेश मिले हैं। प्रिंसिपल के खिलाफ कई प्रकार के मामलों की विभागीय जांच चल रही थी। प्रिंसिपल को निलंबित किया गया इसकी चार्जशीट उन्हें नहीं मिली है। विभाग से निलंबन के आदेश मिलने के बाद उनको विभाग के जिला मुख्यालय को सूचित किए बिना शहर छोड़ने की इजाजत भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed