फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Principal of DAV College Pehowa, Prof. CM honored Kamdev Jha

डीएवी कॉलेज पिहोवा के प्राचार्य प्रो. कामदेव झा को सीएम ने किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Principal of DAV College Pehowa, Prof. CM honored Kamdev Jha
Principal of DAV College Pehowa, Prof. CM honored Kamdev Jha - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से वीरवार को चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डीएवी कॉलेज पिहोवा के प्राचार्य प्रोफेसर कामदेव झा को सम्मानित किया है। उन्हें दो लाख रुपये का जनकवि मेहर सिंह पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रो. झा के पुरस्कृत होने कॉलेज में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रोफेसर कामदेव झा पिछले 16 साल से डीएवी कॉलेज पिहोवा में प्राचार्य हैं। अब तक उनकी आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। 18 फरवरी 2021 में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनकी पुस्तक का विमोचन किया था। वे हरियाणा संस्कृत अकादमी पंचकूला के 10 वर्षों तक सदस्य भी रहे चुके हैं। उन्होंने 186 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अपना शोध पत्र पढ़ा है, वहीं उनके 68 शोध लेख भारत की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में छपे हैं। इससे पहले उन्हें बनारस में वैयाकरण केसरी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। जल्द की प्रो. झा की 371 पृष्ठ की केकई के राम पुस्तक आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed