फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prince Kumar and Anjali Devi first in Marathon

मैराथन में प्रिंस कुमार और अंजलि देवी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Prince Kumar and Anjali Devi first in Marathon
रोटरी, रोट्रैक्ट और इनरव्हील क्लब की तरफ से तथा इंदिरा गांधी कॉलेज के सहयोग से पहली ग्रामीण मैराथन का आयोजन किया गया। क्लब की ओर से 10 किमी मैराथन में बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के 450 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मैराथन को हरी झंडी समाजसेवी सचिन गर्ग ने किया।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी कॉलेज के स्टेडियम से प्रारंभ होकर मैराथन बाबैन चौक, रामकुंडी चौक, इंद्री चौक, समालखा और बकाली से होते हुए वापस इंदिरा गांधी कॉलेज के स्टेडियम पहुंची, जहां इस मैराथन का पारितोषिक वितरण किया गया। पारितोषिक वितरण समारोह में समाजसेवी संदीप गर्ग मुख्यातिथि के रूप में, इंदिरा गांधी कॉलेज की प्रबंधक समिति के प्रधान पवन गर्ग विशिष्ट अतिथि रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रोटरी प्रधान सुमित गर्ग और कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरि प्रकाश शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। पुरस्कार वितरण के दौरान मुख्यातिथि संदीप गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि रोटरी द्वारा आयोजित इस प्रकार की ग्रामीण मैराथन से ही नए मिल्खा सिंह पैदा होंगे जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बेहतरीन आयोजन के लिए रोटरी के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। मैराथन में पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्रिंस कुमार, द्वितीय अमनदीप सिंह, तृतीय संतोष कुमार को मिला। महिला वर्ग में अंजलि देवी ने प्रथम, मीनाक्षी ने द्वितीय व शकुंतला देवी ने तृतीय पुरस्कार जीता। इस अवसर पर रोटरी प्रधान सुमीत गर्ग, सचिव विकास सिंघल, रोट्रैक्ट प्रधान शुभम धीमान, इनरव्हील प्रधान सविंदर कौर, कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ हरि प्रकाश शर्मा व अशोक गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed