फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Primary schools opened after holidays, children arrived shivering due to severe cold.

Kurukshetra News: छुट्टियों के बाद खुले प्राइमरी स्कूल, कड़ाके की ठंड से कांपते हुए पहुंचे बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Primary schools opened after holidays, children arrived shivering due to severe cold.
कुरुक्षेत्र। घने कोहरे के बीच सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
कुरुक्षेत्र। कड़ाके की ठंड के चलते शिक्षा विभाग की ओर से छुट्टियां को 20 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था, जिसके बाद मंगलवार को स्कूल फिर से खुले और स्कूलों में विद्यार्थियों की रौनक फिर से लौटी, लेकिन तापमान तीन डिग्री तक लुढ़कने के चलते स्कूलों में बच्चों की संख्या नाममात्र ही रही। घने कोहरे और कंपकंपी के कारण बोर्ड की कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थी भले ही 90 फीसदी स्कूलों में पहुंचे, जबकि दूसरी कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब 50 फीसदी तक ही रही। वहीं मंगलवार को ही कड़ाके की ठंड के चलते पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की 27 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है, जिसकी पुष्टि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने की।
विज्ञापन


सुबह के समय बच्चों को स्कूल में छोड़ने वाले अभिभावकों को भी स्कूल में बच्चों को छोड़ते समय कंपकंपी ठंड का सामना करने पर मजबूर होना पड़ा। वाहनों पर स्कूल में बच्चे छोड़ने आए अभिभावक बच्चों को कपड़ों में ढककर लेकर पहुंचे। पहली से लेकर पांचवीं तक के विद्यार्थियों के स्कूल का समय मंगलवार को नौ बजे का रहा, जबकि प्री नर्सरी से एलकेजी कक्षा के बच्चों का समय साढ़े नौ बजे तक का रहा। ठंड और घने कोहरे के बीच बच्चे स्कूलों में पहुंचे। हालांकि दूर दराज के क्षेत्रों से विद्यार्थी घने कोहरे के बीच साइकिलों पर पहुंचे। कई रेलगाड़ियां भी घने कोहरे के कारण देरी से चलती रहीं। वहीं दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के चलते कंपकंपी ठंड का असर बना रहा, जिसके चलते लोगों को भी ठंड का सामना करने पर मजबूर होना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव सेंकते नजर आए। वहीं शाम के समय साढ़े चार बजे हल्की धूप खिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री तो न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

कुरुक्षेत्र। घने कोहरे के बीच सड़क से गुजरते वाहन। संवाद

कुरुक्षेत्र। घने कोहरे के बीच सड़क से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed