{"_id":"62b4c6f9bbbe3e2c4205d7a8","slug":"pre-monsoon-calm-now-the-temperature-will-rise-kurukshetra-news-knl112460378","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनों बाद शांत हुआ प्री-मानसून, अब कुछ दिन गमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिनों बाद शांत हुआ प्री-मानसून, अब कुछ दिन गमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन लगातार बरसने के बाद प्री-मानसून वीरवार को शांत हुआ है। इन पांच दिनों में जिले में औसतन करीब 55 एमएम बारिश हुई है। वहीं तापमान 34 डिग्री सेल्सियस ने नीचे बना रहा। अब कुछ दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी और उसके बाद फिर से राहत मिलने की संभावना है। वीरवार को सुबह करीब छह बजे सूर्य देव ने दर्शन दिए। हालांकि साथ-साथ ठंडी हवा भी चलती रही, जिस वजह से गर्मी का अहसास नहीं हुआ। 10 बजे के करीब आसमान में थोड़ी देर के लिए बादल छाए, लेकिन हवा से वेग से आगे निकल गए। दोपहर 12 बजे तक पारा 34 डिग्री का आंकड़ा कर चुका था। दोपहर के समय डेढ़ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि इस दौरान धूप बिल्कुल भी चुभने वाली नहीं थी। बाजारों में आम दिनों की तरह ही चहल पहल देखने को मिली। शाम होते-होते मौसम में फिर से थोड़ बदलाव आने लगा और छह बजे के करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने लगी। कुल मिलाकर दिन और रात लोगों को गर्मी ने इतना परेशान नहीं किया। मौसम विभाग अनुसार अभी कुछ दिन तापमान बढ़ेगा और फिर से गर्मी सताएगी, लेकिन अगले सप्ताह मानसून सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते फिर से गर्मी छू मंतर हो जाएगी।
शुक्रवार-------38/25
शनिवार------39/26
रविवार-------40/28
सोमवार------39/29
मंगलवार-----39/28
बुधवार-------38/28
वीरवार-------34/27
विज्ञापन
शुक्रवार-------38/25
शनिवार------39/26
रविवार-------40/28
सोमवार------39/29
मंगलवार-----39/28
बुधवार-------38/28
वीरवार-------34/27