फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prana Pratishtha of Shivling in the temple, took out Kalash Yatra

मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, निकाली कलश यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Prana Pratishtha of Shivling in the temple, took out Kalash Yatra
गांव ईशरहेड़ी में श्रावण मास की सप्तमी को मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसी के साथ मंदिर में हनुमान, मां दुर्गा, राधा-कृष्ण व शिव वाहन नंदी की प्रतिमा स्थापित की गई। मूर्ति स्थापना से पूर्व गांव में ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर में मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में आज शनिवार को हवन यज्ञ होगा तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रदीप शास्त्री ने बताया भगवान शिव की आराधना करने से कभी अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। श्रावण से पहले भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते है। श्रावण में ग्रह व कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कांवड़ मेले में करोड़ों कांवड़ियों द्वारा भाग लेने की संभावना बनी हुई है। जिसको लेकर मेले पर रोक लगाई गई है। डीसी मुकुल कुमार ने कहा कि कांवड़ मेले में भाग लेने से कांवड़ियों के मध्य छह फीट की सामाजिक दूरी का पालन संभव नहीं है। अपील है कि कोविड-19 के मध्यनजर कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed