{"_id":"621bdda28df7930300349e13","slug":"practice-solving-maths-questions-again-and-again-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1003667145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित के सवाल हल करने का बार-बार करें अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित के सवाल हल करने का बार-बार करें अभ्यास
विज्ञापन
शिक्षक पंकज।
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शीघ्र ही 10वीं व 12वीं कक्षा की ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित कराने का एलान किया है। बोर्ड जल्द ही परीक्षाओं संबंधी डेटशीट जारी करेगा। कोरोना काल के चलते लंबे अंतराल के बाद ऑफलाइन होने वाली परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थी घबराए हुए हैं, लेकिन शिक्षक विद्यार्थियों को बेहतरीन ढंग से तैयारी करने के गुर सीखा रहे हैं। परीक्षा को लेकर तैयारी कैसे करें ? इसके लिए कुरुक्षेत्र के श्रीमद्भगवद् गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के गुरुजनों ने कुछ टिप्स दिए हैं।
गीता विद्यालय के गणित अध्यापक पंकज का कहना है कि गणित एक ऐसा विषय है, जिसमें अभ्यास की बहुत अधिक आवश्यकता होती है। कहा कि जिन विद्यार्थियों ने कोरोना के कारण पढ़ाई नहीं की, अभी भी समय है वह अच्छा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर विद्यार्थी गणित के सवाल हल करने से दूर भागते हैं। ऐसा तब होता है जब उन्हें डर लगता है या उन्हें समझ में नहीं आता।
इस तरह करें तैयारी
सबसे पहले अपना पाठ्यक्रम और ब्लूप्रिंट अच्छे से और कई बार देख लेना चाहिए।
पढ़ने के लिए एकांत स्थान का चुनाव करें और समय निर्धारित करें।
एक बार सवाल हल करने की कोशिश करें, जहां समझ में न आए उसे अपने शिक्षक या दोस्तों से पूछें।
प्रश्नों का अभ्यास तब तक करें, जब तक आपको आसान न लगे।
एनसीईआरटी करने के बाद अलग-अलग किताबों से प्रैक्टिस करें।
कठिन लगने वाले प्रश्नों का बार-बार अभ्यास करें।
पिछले वर्षों में आए हुए प्रश्नपत्र को हल करें।
सभी पाठ्यक्रमों के फार्मूले याद करके उन्हें अपनी स्टडी टेबल या स्टडी रूम में लगाएं
आसान और कठिन प्रश्नों की लिस्ट बना लें जो कठिन प्रश्न है उन्हें अधिक समय दें।
हल किए गए प्रश्नों का बार-बार अभ्यास करें।