फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Practical examinations of the final year of graduation will be held at 25 examination centers

25 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी स्नातक अंतिम वर्ष की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Practical examinations of the final year of graduation will be held at 25 examination centers
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा 22 जुलाई से आरंभ हुई स्नातक अंतिम वर्ष की लिखित परीक्षाओं के बाद अब उनकी प्रैक्टिकल कक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्राइवेट व दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय के अभ्यर्थियों की बीए/बीएससी फाइनल वर्ष की प्रैक्टिकल कक्षाएं 10 सितंबर से 21 सितंबर के बीच ब्लैंडिड मोड (ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड) में आयोजित होंगी। इस बारे जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि केयू द्वारा स्नातक वार्षिक की दूरवर्ती पाठ्यक्रमों तथा प्राइवेट विद्यार्थियों की परीक्षाएं जोकि 22 जुलाई से शुरू हुई है, वह लगभग संपूर्ण हो चुकी हैं व बीए/बीएससी पार्ट-1 व पार्ट-2 की परीक्षाएं अभी जारी है और इनकी प्रैक्टिकल परीक्षाओं की सूचना बाद में जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा उपरोक्त स्नातक कोर्स की डेटशीट जारी कर दी गई हैं जोकि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों/संस्थानों को भी ई-मेल द्वारा उपरोक्त डेटशीट बारे सूचित कर दिया गया है। डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि बीए/बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षाओं में इम्प्रूवमैंट व एडिशनल के विद्यार्थी भी प्रैक्टिकल परीक्षा देने के योग्य होंगे जिन्होंने अपनी लिखित परीक्षा दे दी है। सभी विद्यार्थियों के लिए जिला स्तर पर विषय व पेपर वाइज कॉलेज/संस्थान दर्शाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed