{"_id":"fd6a4a4fe0dd49c790ae3d128a6e3b21","slug":"power-and-water-for-two-hours-grinding-halt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी के लिए दो घंटे चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी के लिए दो घंटे चक्का जाम
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र, लाडवा
Updated Thu, 07 Aug 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडवा में लाडवा-मुस्तफाबाद रोड पर गुढ़ा के ग्रामीणों व भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने 10 दिन से गांव में बिजली व पानी न मिलने के कारण गुढ़ा बस स्टैंड सड़क पर लगभग दो घंटे सड़क जाम लगाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
भाकियू के सुखविंद्र सिंह भूखड़ी प्रदेश कोषाध्यक्ष व जसविंद्र जास्ट, लाल सिंह, जयपाल, रामस्वरूप, जगीर सिंह, जगमाल सिंह, जसविंद्र सिंह, सुमिंद्र सिंह, जैब सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामेश्वर, मंदीप सिंह, संदीप, सुरेश नंबरदार, ओमपाल, प्रेम चंद, सुरेंद्र ने बताया कि गुढ़ा गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली व पानी नहीं मिल रही है।
गुस्साए ग्रामीणों ने बस अड्डे पर जाम लगाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि दावे तो 24 घंटे बिजली के हो रहे हैं।
उनके गांव गुढ़ा में पिछले 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली की समस्या है। निगम उसे ठीक नहीं करा रहा है। घरों में पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए लाडवा व बाबैन से भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। ग्रामीणा इस बात पर अड़े रहे कि जब तक लाडवा बिजली निगम के एसडीओ समस्या नहीं सुनेंगे। तब तक वह इस जाम को नहीं खोलेंगे। भारी गर्मी से जाम में 2 घंटे फंसी सवारियों बेहाल हो गईं। लगभग 2 घंटे बाद लाडवा बिजली निगम के एसडीओ जगमीत सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम को खुलवाया।
जल्द करेंगे समाधान: एसडीओ जगमीत
एसडीओ जगमीत सिंह ने कहा कि गांव में कुल 10 ट्रांसफार्मर हैं। इनमें से 9 ट्रांसफार्मर बिल्कुल सही हैं और लगभग आधे से अधिक गांव में बिजली है। उन्होंने बताया कि एक ट्रांसफार्मर खराब है। जिसको पिछले 3 दिनों में तीन बार बदला जा चुका है, लेकिन तीनों बार ट्रांसफार्मर जल गया। अब सही कारणों का पता लगाकर ही ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली की समस्या दूर की जाएगी।