फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Policemen beaten up, their uniforms torn

Kurukshetra News: पुलिसकर्मियों से मारपीट, वर्दी फाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Policemen beaten up, their uniforms torn
पिहोवा। गांव सारसा में परिवारिक झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने, वर्दी फाड़ने व सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

एसआई राजेंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह ईआरवी पर बतौर इंचार्ज तैनात है। उनके पास गत दिवस देर रात करीब दस बजे सूचना पहुंची कि गांव सारसा में लड़ाई झगड़ा हो रहा है। वह ईआरवी पर तैनात एसपीओ अमनदीप सिंह के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तो वहां एक बच्ची ने बताया कि उसके पिता कृष्ण कुमार शराब पीकर लड़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार व पाला राम अपने परिवार के साथ मारपीट कर रहे थे। उन्हें समझाने का प्रयास किया तो दोनों ने कॉलर पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें फिर समझाने लगे तो आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी तो गाली-गलौच व मारपीट भी की।
तत्काल ही सूचना देकर अन्य पुलिस बुलाई गई, जिसके बाद उन्हें राहत मिल पाई। आरोपियों ने एसपीओ अमनदीप की वर्दी भी फाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed