फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police patrolling was held, thief was successful in stealing

धरी रह गई पुलिस की गश्त, चोर चोरी करने में सफल

Fri, 30 Aug 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police patrolling was held, thief was successful in stealing
शाहाबाद। शाहाबाद में चोरों का आतंक बरकरार है और चोर पुलिस गश्त को धता बताकर आए दिन चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। वीरवार रात को भी चोरी कमेटी बाजार में कोहली चाय की दुकान पर सेंध लगाकर चोरी करने में सफल रहे। दुकान के मालिक प्रवीन कोहली ने बताया कि बुधवार रात को वह अपनी दुकान बंद करके गया था लेकिन जब वह सुबह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के अंदर सारा समान बिखरा पड़ा था। जब ऊपर जाकर देखा तो पाया कि चोरों ने छत पर लगे दरवाजे को काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि चोर करीब 3 हजार की नकदी व कुछ कीमती सामान उठाकर ले गए हैं। वहीं मौके पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता मुलख राज गुंबर ने घटना की सूचना पुलिस को दी और डीएसपी से फोन पर बात कर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

चार दिनों में करीब 13 लाख की राशि पर हाथ साफ कर गए चोर
पिछले चारों दिनों से शाहाबाद में चोरी की घटनाएं लगातार जारी है। इन चार वारदातों में चोर करीब 13 लाख की राशि पर हाथ साफ कर चुके हैं। पहली घटना आर्य समाज मंदिर के साथ मुकेश ज्वेलर्स पर हुई जहां 10 लाख का नुकसान हुआ। दूसरी घटना दुर्गा मंदिर चौक चाय की दुकान पर हुई जहां 1 लाख की राशि चुराई गई। तीसरी घटना दुर्गा मंदिर चौक पर ही मल्होत्रा ज्वेलर्स पर हुई जहां डेढ़ लाख का नुकसान हुआ। वहीं चौथी घटना कोहली चाय की दुकान पर हुई है। बढ़ रही चोरियों से जनता का विश्वास पुलिस से उठने लगा है। क्योंकि पुलिस गश्त के बावजूद भी चोर चोरी करने में सफल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed