फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police arrested two accused of possessing drugs from Shahabad and Babain

शाहाबाद और बाबैन क्षेत्र से नशीला पदार्थ रखने के दो आरोपियों को पुलिस ने किया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two accused of possessing drugs from Shahabad and Babain
पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बाबैन की निरंकारी कॉलोनी निवासी मनजीत सिंह और शाहबाद के रावी कॉलोनी निवासी अवतार सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों से सात किलो चूरा पोस्त और 3 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से मनजीत सिंह को एक दिन के रिमांड पर लिया गया और अवतार सिंह को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल बंसल राइस मिल पिपली रोड बाबैन पर गश्त कर रहा था। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि मनजीत सिंह चूरापोस्त बेचने का काम करता है। वह आज भी चूरापोस्त लेकर घर से शाहाबाद जाएगा। सूचना के आधार पर टीम ने बाबैन चौक पर नाकाबंदी शुरू कर दी। इसकी सूचना उप पुलिस अधीक्षक पिहोवा गुरमेल सिंह को दी गई। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को काबू किया। जिसने पूछताछ में अपना नाम मनजीत सिंह बताया। उप पुलिस अधीक्षक के सामने व्यक्ति की तलाशी लेने पर 7 किलो चूरा पोस्त बरामद किया। आरोपी के खिलाफ थाना बाबैन में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य मामले में सिटी पुलिस चौकी शाहाबाद की टीम सत्या नगर में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि रावी कॉलोनी वासी अवतार सिंह हेरोइन बेचने का काम करता है। वह इस समय कमेटी शाहाबाद के पीछे गली में खड़ा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उप पुलिस अधीक्षक आत्मा राम की उपस्थिति में तत्काल मौके पर छापा मारा। पुलिस की टीम ने आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से 3 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed