{"_id":"5da4cd748ebc3e93a45fdca9","slug":"pm-raily-in-kurukhetra-kurukshetra-news-knl8489593","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के चुनावी समर में 17 प्रत्याशियों के आज कुरुक्षेत्र में सारथी होंगे प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के चुनावी समर में 17 प्रत्याशियों के आज कुरुक्षेत्र में सारथी होंगे प्रधानमंत्री
विज्ञापन
PM Raily in kurukhetra
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पांच जिलों के 17 भाजपा प्रत्याशियों को विजयी श्री दिलाने हुंकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र के रण में भरेंगे। इधर मोदी के कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं और इस दौरान हरियाणा के डीजीपी, एडीजीपी, छह एसपी,19 डीएसपी सहित 2200 पुलिस कर्मी, सीआईडी के 200 मुलाजिम, हरियाणा के आसपास राज्यों के पुलिस सिविल ड्रेस में मौजूद रहेगी, जबकि इनके अलावा एसजीपी की टीमें सुरक्षा प्रबंधों पर पैनी नजर रखेंगी।
संयोगवश पिछले आठ माह के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुरुक्षेत्र में यह तीसरा दौरा होगा, जब वे महाभारत की भूमि पर किसी न किसी न किसी रूप में शंखनाद की मुद्रा में होंगे। भाजपा के प्रत्याशी और भाजपा कार्यकर्ता मोदी की सभा को लेकर काफी उत्साहित हैं। यहां बता दें कि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी कई मर्तबा कुरुक्षेत्र में आए, लेकिन लोकसभा चुनाव-2014 के दौरान वे 3 अप्रैल को कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में उन्होंने बतौर पीएम इन वेंटिंग विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया था। इसके बाद वे अक्तूबर 2014 के विधानसभा के दौरान बतौर प्रधानमंत्री इसी थीम पार्क में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिये आए थे,जिसमें मंगलवार को उनकी तीसरी बार जनसभा होने जा रही है, क्योंकि इसके बाद वे 8 मई को लोकसभा चुनाव 2019 में भी इसी थीम पार्क में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां खास बात यह है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद जहां उनका कुरुक्षेत्र में यह चौथा आगमन है, उसमें से तीन बार आगमन चुनावी सभा को लेकर हो रहा है। महाभारत के रण में चुनावी समर के दौरान तीन बार हुंकार भर चुके नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान के तीसरे चरण का शंखनाद भी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर तट पर स्थित केडीबी ग्राउंड से ही 12 फरवरी 2019 को किया था। वहीं 15 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र कैथल और करनाल के 17 प्रत्याशियों के सारथी बनकर धर्मक्षेत्र के थीम पार्क में विपक्षी दलों के खिलाफ हुंकार भरेंगे।
डीजीपी की सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा
सोमवार को रैली स्थल थीम पार्क में डीजीपी हरियाणा मनोज यादव व एडीजीपी आलोक कुमार राय ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए। डीजीपी मनोज यादव ने कहा कि रैली को लेकर सुरक्षा दृष्टि के मद्देनजर संबंधित अधिकारी अपनी ड्यूटी को गंभीरता से करें। ड्यूटी केे दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। रैली के दौरान आम जनता को कोई परेशानी न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जाए तथा यातायात संबंधी भी कोई समस्या न आए। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि रैली में प्रधानमंत्री के आवगमन के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से लेकर देवीलाल चौक तक की सड़क का रूट डायवर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि रैली में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
रैली के चलते ये रूट होंगे डायवर्ट
-कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से लेकर गुरुद्वारा छठी पातशाही मार्ग रहेगा बंद।
-कैथल से आने वाले भारी वाहनों को मिर्जापुर से किया जाएगा डायवर्ट।
-पिहोवा से आने वाले भारी वाहनों को पुराना बाईपास से किया जाएगा डायर्वट।