{"_id":"62967804d5b8ee56df16f5af","slug":"pm-interacts-with-beneficiaries-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1100551168","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद
विज्ञापन
कार्यक्रम में हिस्सा लेते सांसद नायब सैनी ,विधायक सुभाष सुधा व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हरियाणा कला परिषद के सभागार में जिला स्तरीय गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन जिला परिषद एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में किया गया। इसका आगाज सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त मुकुल कुमार व जिला परिषद के सीईओ सतबीर कुंडू ने विधिवत रूप से किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीसी के जरिये सरकार की योजनाओं से लाभान्वित पात्रों से सीधा संवाद किया।
इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म को भी दिखाया गया। गरीब कल्याण सम्मेलन में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी रामकिशन, बलबीर, किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी धर्मवीर मिर्जापुर, स्ट्रीट वेंडर योजना के लाभार्थी अश्विनी कुमार, पीएम आवास योजना की लाभार्थी ममतेश व कुलवंत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता मुहैया कराने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि सरकार की योजना से उनके परिजनों को नया जीवन मिला है। अब वे अपने पैरों पर खड़े होकर अपने परिवार को बखूबी पालन पोषण कर रहे हैं।
सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि आजादी के 100वें वर्ष में भारत एक महाशक्ति के रूप में उभरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना साकार हो। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। पिछली सरकारों में 8 या 9 करोड़ लोगों के ही बैंकों में खाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से जन-धन योजना के तहत 44 करोड़ जीरो बैलेंस के खाते खोलने का एक इतिहास रचा गया। इन खातों में गरीब लोगों ने छोटी-छोटी बचत करके 43 हजार करोड़ रुपये की राशि जमा कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री है, जो देश के लाभार्थियों से सीधा संवाद करके योजनाओं का फायदा मिलने की फीडबैक ले रहे है। सरकार की सोच है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को एक-एक पैसे का सीधा फायदा पहुंचे और प्रत्येक व्यक्ति सहजता से अपना जीवन बसर कर सके।