फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   PM can apply for National Child Award till August 31

Kurukshetra News: पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 15 Jul 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 15 Jul 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
PM can apply for National Child Award till August 31
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अब इन पुरस्कारों के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए अब 31 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते है। अवाॅर्ड की घोषणा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर की जाएगी। ये जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीक पर्यावरण सहित आर्ट एवं कल्चर के क्षेत्र में पिछले दो सालों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चे जिनकी आयु 18 वर्ष तक की हो, को वर्ष 2024 के जनवरी माह में राष्ट्रपति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाल पुरस्कार को दो श्रेणियों बाल वीरता पुरस्कार व बाल उत्कृष्टता पुरस्कार में बांटा गया है। दोनों श्रेणियों में कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। दोनों ही पुरस्कारों में एक-एक लाख रुपये की राशि एवं एक पदक और प्रशस्ति पत्र का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा प्राप्त आवेदनों की छटनी की जाएगी। पुरस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी अवार्डस.जीओवी.इन पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed