फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Players and common citizens will run in the Geeta Run today.

Kurukshetra News: आज गीता रन में दौड़ेंगे खिलाड़ी और आम नागरिक

Sun, 16 Nov 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 16 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Players and common citizens will run in the Geeta Run today.
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में एक बार फिर हजारों खिलाड़ी व नागरिक ऐतिहासिक गीता रन में दौड़ेंगे। गीता रन का शुभारंभ रविवार को सुबह छह बजकर 30 मिनट पर पुरुषोत्तमपुरा बाग में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा करेंगे। राज्यसभा सांसद के साथ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, अर्जुन अवार्डी बॉक्सर मनोज कुमार गीता रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये गीता रन पवित्र ग्रंथ गीता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
विज्ञापन


गीता रन का आयोजन चार ग्रुपों में करवाया जाएगा। इनमें पुरुष वर्ग के लिए 10 किलोमीटर, महिला वर्ग, सीनियर सिटीजन महिला व पुरुष वर्ग के लिए पांच-पांच किलोमीटर की दौड़ होगी। प्रत्येक ग्रुप में टॉप आने वालों के लिए इनाम भी तय किए गए हैं। 10 किलोमीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में प्रथम आने वाले को 31 हजार रुपए, दूसरे नंबर पर आने वाले को 21 हजार रुपए, तीसरे नंबर को 11 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही चौथे नंबर से 10वें स्थान को हासिल करने वाले प्रत्येक को 2100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

पांच किलोमीटर महिला वर्ग की दौड़ में पहले नंबर पर आने वाले को 31 हजार, दूसरे नंबर को 21 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही चौथे नंबर से 10वें नंबर पर आने वाले प्रत्येक को 2100 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन पुरुष वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में प्रथम आने वाले को 5100 रुपए, दूसरे नंबर वाले को 4100 रुपए, तीसरे नंबर वाले को 3100 रुपए, चौथे नंबर वाले को 2100 रुपए और पांचवें नंबर पर आने वाले को 1100 रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसी तरह सीनियर सिटीजन महिला वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में प्रथम आने वाले को 5100 रुपए, दूसरे नंबर वाले को 4100 रुपए, तीसरे नंबर वाले को 3100 रुपए, चौथे नंबर वाले को 2100 रुपए और पांचवें नंबर पर आने वाले को 1100 रुपए का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed