{"_id":"629131ff02b25e6f0900e802","slug":"pistol-hobby-led-to-jail-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1096186125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के शौक ने पहुंचाया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल के शौक ने पहुंचाया जेल
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पिस्तौल समेत पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पिस्तौल रखने के शौक ने एक युवक को जेल पहुंचा दिया। आरोपी युवक ने अपने हिसार वासी दो दोस्तों से पिस्तौल मंगवाई। एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ की टीम ने तीनों दबोच कर चार पिस्तौल बरामद की। हालांकि कोई कारतूस बरामद नहीं था।
पुलिस के अनुसार मनिंद्र ने आशु वासी बालसमंद रोड मलिक चौक हिसार और विकास वासी विद्यानगर हिसार से पिस्तौल खरीदने का सौदा किया था। दोनों उसे पिस्तौल देने के लिए पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड नरकातारी टी प्वाइंट के पास आए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना पर तीनों को काबू कर लिया। पुलिस ने आशु और विकास को अदालत में पेश करके छह दिन का रिमांड पर लिया और मनिंद्र को कारागार भेज दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि एसटीएफ यूनिट थर्ड गेट के पास गश्त कर रही थी। तभी गुप्त सूचना मिली कि आशु, विकास व एक अन्य युवक नरकातारी रोड टी-प्वाइंट पर खड़े हैं। उनके पास अवैध असलहा है। सूचना पाकर टीम ने मौके पर छापामारी कर तीन युवकों को काबू करके पूछताछ की तथा उनकी तलाशी ली।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर आशु से दो पिस्तौल 32 बोर, विकास के कब्जे से एक पिस्तौल 32 बोर व मनिंद्र के कब्जे से एक पिस्तौल 32 बोर बरामद हुई। पिस्तौल की जांच की तो उसमें से कोई कारतूस बरामद नहीं हुआ। आरोपियों के विरुद्ध थाना केयूके में असला अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी आशु, विकास और मनिंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत के आदेश से आरोपी आशु व विकास को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं मनिंद्र को कारागार भेज दिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोयल के मुताबिक मनिंद्र 30-35 हजार रुपये में पिस्तौल खरीदना चाहता था। इसके लिए उसने आशु और विकास को चुना, जो उसके लिए पिस्तौल लेकर आए थे। पुलिस मामले की जांच के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है।