फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   people upset due to slow pace of peepli third grade six lane project

सीएम दरबार पहुंचा पिपली से थर्ड गेट तक कछुआ चाल चल रहा सड़क निर्माण का मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
people upset due to slow pace of  peepli  third grade six lane project
तीन साल से निर्माणाधीन पिपली-थर्ड गेट सिक्स लेन प्रोजेक्ट की सुस्त रफ्तार से पूरा शहर परेशान है। इससे संबंधित शिकायतें आए दिन अधिकारियों के पास पहुंचती है। बावजूद इसके यहां निर्माण कार्य में कोई तेजी नहीं आती। सड़क निर्माण कार्य की कछुआ चाल से परेशान होकर अब सभी दुकानदार एकजुट हो गए हैं व 300 हस्ताक्षर के साथ एक पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया है। पत्र में थर्ड गेट से पिपली तक के दुकानदारों ने हस्ताक्षर किए हैं। यह पत्र उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, गृहमंत्री अनिल विज व मुख्य सचिव हरियाणा सरकार को भी भेजा गया है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि इस सड़क निर्माण के कार्य को शुरू हुए लगभग तीन वर्ष बीत चुके हैं। ठेकेदार सड़क को छोटे-छोटे हिस्सों में उखाड़ देता है और दोबारा अनेकों दिनों तक यह सड़क बनाई नहीं जाती। इसके कारण बहुत ज्यादा मात्रा में धूल मिट्टी उड़ती है और इससे कोरोना वायरस बढ़ने का खतरा भी रहता है। इस सड़क पर बहुत ज्यादा यातायात चलता है। ठेकेदार के द्वारा पानी का छिड़काव भी कभी-कभी ही किया जाता है। इस कारण दुकानदारों का काम धंधा ठप होता जा रहा है। सेक्टर-5, 7 व 13 के घरों में पूरा दिन मिट्टी का आलम बना रहता है। कुछ घरों से मिट्टी के कारण नौकर छोड़कर चले गए हैं। एक तरफ जहां आम लोगों का नुकसान हो रहा है वहीं थ्री व्हीलर चालकों को भी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। सेक्टर-5 निवासी डा. हवा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि धार्मिक स्थली कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाए, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ ताकतें सरकार को बदनाम करना चाहती हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुरुक्षेत्र को ले जाने के सपने को पूरा नहीं होने देना चाहती। सभी दुकानदारों ने मांग की है कि सड़क निर्माण के कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने का संबंधित अधिकारी को निर्देश दें। जब तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं होता, ठेकेदार को निर्देश दिया जाए कि सड़क पर धूल मिट्टी न उड़ने दें व पानी छिड़काने का उचित प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन

तीसरी बार सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक, फिर दिखाई सख्ती
विधायक सुभाष सुधा तीसरी बार फिर से सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फिर से अधिकारियों पर सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा कि जहां-जहां सड़क निर्माणाधीन है, उस हिस्से को सबसे पहले बनाया जाए। अगर इन आदेशों की अवहेलना की तो ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही अधिकारियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मोहन नगर से लक्की स्वीट हाउस तक सड़क निर्माण कार्य और पेवर ब्लाक लगाने का कार्य एक माह तक पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही छटी पातशाही पैनोरमा के आसपास पेवर ब्लाक लगाने का कार्य भी एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed