{"_id":"675aa55a46ff54fa100e4b0c","slug":"people-started-leaving-as-soon-as-the-main-event-in-kurukshetra-was-over-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: मुख्य कार्यक्रम संपन्न होते ही होने लगी रवानगी; खाली हुए तंजानियां, ओडिशा व हरियाणा पवेलियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: मुख्य कार्यक्रम संपन्न होते ही होने लगी रवानगी; खाली हुए तंजानियां, ओडिशा व हरियाणा पवेलियन
Thu, 12 Dec 2024 02:26 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 12 Dec 2024 02:26 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र में महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन पांच दिसंबर से 11 दिसंबर तक तय किया गया था, जिसके चलते ये सभी पवेलियन मुख्य आर्कषण बने रहे। इन्हें बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था तो बड़ी संख्या में शिल्पकार भी अपनी-अपनी कला को लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम संपन्न होते ही अधिकतर कलाकार व सहयोगी प्रदेश व देश के शिल्पकार भी धर्मनगरी से रवाना होने लगे हैं। सहयोगी प्रदेश ओडिशा व सहयोगी देश तंजानियां सहित उजबेकिस्तान व तजाकिस्तान के पवेलियान खाली हो चुके हैं तो वहीं महोत्सव का मुख्य केंद्र रहा हरियाणा पवेलियन भी उठा लिया गया है। यहां से शिल्पकार ही नहीं फर्नीचर तक हटा लिया गया। हालांकि हर रोज की तरह आज भी बड़ी संख्या में पर्यटक इन पवेलियन में पहुंचे, लेकिन उन्हें ये खाली मिले तो मायूसी के साथ लौट गए।
विज्ञापन
बता दें कि महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन पांच दिसंबर से 11 दिसंबर तक तय किया गया था, जिसके चलते ये सभी पवेलियन मुख्य आर्कषण बने रहे। इन्हें बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था तो बड़ी संख्या में शिल्पकार भी अपनी-अपनी कला को लेकर पहुंचे थे। इन्हीं पवेलियन में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही।
विज्ञापन