{"_id":"60de2fc48ebc3eff1c7cc0f1","slug":"people-face-problem-from-post-covid-effect-kurukshetra-news-knl75068897","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जीती जंग, अब पोस्ट कोविड प्रभावों से तंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जीती जंग, अब पोस्ट कोविड प्रभावों से तंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकतर मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। कुरुक्षेत्र में रिकवरी दर बढ़कर 98.04 फीसदी से अधिक पहुंच चुका है, लेकिन कोरोना को मात देने वाले कई मरीज अब पोस्ट कोविड प्रभावों से तंग हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट रहे लोगों का कोरोना वायरस आसानी से पीछा नहीं छोड़ रहा है। कोरोना संक्रमण को मात देने वाले लोगों को कई दिन तक सांस लेने में दिक्कत, खांसी, कमजोरी, घबराहट और तनाव जैसी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जो मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट रहे हैं, उनके पास स्वास्थ्य कर्मचारी फोन करके काउंसलिंग कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 790 मरीजों की काउंसलिंग की जा चुकी है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोस्ट कोविड प्रभावों से निपटने के लिए एलएनजेपी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में स्थापित किए गए उमंग पोस्ट केयर सेंटर में अब तक 28 से अधिक मरीज जांच के लिए पहुंच चुके हैं। बताया गया कि सांस, खांसी, कमजोरी, घबराहट और तनाव सहित अन्य कई दिक्कतों के चलते मरीज पहुंच रहे हैं। यही नहीं, एक केस को संदिग्ध ब्लैक फंगस का भी पहुंचा था। इसके अलावा कई मरीज ऐसे भी पहुंचे, जिन्हें कोरोना के बाद कई दिनों तक सांस लेने में दिक्कत, शरीर में कमजोरी महसूस होती रही।
हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी स्थिति में उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि जिला अस्पताल में स्थापित उमंग पोस्ट केयर सेंटर में पहुंच डॉक्टरों से सलाह लेनी चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना संक्रमण होने के बाद हम ठीक तो हो जाते हैं, लेकिन कुछ इंफेक्शन हमारे शरीर में रहने के कारण खांसी और सांस लेने में दिक्कत रहती है।
विज्ञापन
---
पोस्ट कोविड इफेक्ट से न घबराएं, अस्पताल पहुंच जांच कराएं
जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने बताया कि उमंग पोस्ट केयर सेंटर में मरीजों का इलाज करने के लिए सात विशेषज्ञ चिकित्सकों को कमान सौंपी गई है। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक काउंसलर सेंटर में मरीजों की काउंसलिंग कर रहे हैं। कोरोना को मात देने वाले कुछ लोग तनाव का शिकार भी हुए हैं, जिनकी काउंसलिंग कराई जा रही है। सीएमओ ने कहा कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद भी जिन मरीजों को सांस लेने में या अन्य किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो उन मरीजों को इलाज एलएनजेपी अस्पताल के उमंग पोस्ट 19 केयर सेंटर में किया जा है। यहां ऑक्सीजन सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।