फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Patwari and Kanungo roared for their rights, silence spread in the tehsil

Kurukshetra News: हक के लिए गरजे पटवारी और कानूनगो, तहसील में पसरा सन्नाटा

Fri, 05 Jan 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 05 Jan 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Patwari and Kanungo roared for their rights, silence spread in the tehsil
कुरुक्षेत्र। अपने हक के लिए पटवारी व कानूनगो वीरवार को दि पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले हड़ताल पर रहे। इससे तहसील में सन्नाटा छाया रहा और रजिस्ट्रियां, जमाबंदी, नकल और निशानदेही का काम का काम बाधित रहा। पटवार खाने में कुर्सियां खाली पड़ी रही जिससे लोग अपने काम के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वेतनमान बढ़ाने की मांग के लिए जिले भर के कानूनगो और पटवारी तीन दिनों तक सांकेतिक हड़ताल पर है, इसके कारण जिले भर की तहसीलों में काम प्रभावित हुआ। वीरवार को जिले भर में करीब 60 रजिस्ट्रियां ही हो पाई, जबकि हर रोज जिले भर में 300 के करीब रजिस्ट्रियां होती थी। जबकि हड़ताल के चलते जमाबंदी, नकल और निशानदेही का काम भी बाधित रहा। जिले भर में 105 सर्कल है, जिनमें 62 पटवारी काम करते हैं, जबकि कानूनगो की संख्या 17 के करीब है। वेतनमान में बढ़ोतरी की मांग के लिए जिलेभर के पटवारी व कानूनगो दि पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर है। इस मौके पर मुकेश कुमार, सुरजीत सिंह, महेंद्र सिंह, अमित, गुलजार सैनी सहित अन्य मौजूद रहे
विज्ञापन


जल्द बढ़ाए पे स्केल सरकार : डॉ. साहब सिंह
एसोसिएशन के जिला के प्रधान डॉ. साहब सिंह ने बताया कि पटवारी व कानूनगो ने पे स्केल बढ़ाने की मांग को लेकर काम का बहिष्कार किया है, इसके लिए सुबह नौ से पांच बजे तक नारेबाजी कर रोष जताया। सरकार की ओर से जल्द पे स्केल नहीं बढ़ाया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इसके लिए सभी पटवारी और कानूनगो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारियों का हो रहा शोषण : महेंद्र सिंह
एसोसिएशन के कैशियर महेंद्र सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से पटवारियों का शोषण किया जा रहा है। एक पटवारी को तीन जगह का चार्ज दिया जा रहा है, जिससे काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पटवारियों में मानसिक तनाव भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश सरकार को इसके लिए नए पटवारियों की भर्ती करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed