फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   partiality with Ku team

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम से हुआ पक्षपात

Tue, 02 Feb 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Tue, 02 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
partiality with Ku team
केयू खेल निदेशक अर्जुन अवॉर्डी डॉ. दलेल सिंह ने कहा कि लखनऊ में हुई नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी प्रतियोगिता में रेफरी के पक्षपातपूर्ण रवैये के कारण यूनिवर्सिटी को मेजबान लखनऊ यूनिवर्सिटी को जीत मिली है।  इस मुकाबले में लखनऊ यूनिवर्सिटी को 2-1 से विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने मैच रेफरी के पक्षपात पूर्ण रवैये का कई बार विरोध किया। इस बीच कई बार मैच भी रुका। आरोप लगाया कि इसके बाद भी रेफरी का पक्षपात जारी रहा। इस बारे में उन्होंने टीम अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


टीम प्रशिक्षक एसके सैनी और मैनेजर आजाद सिंह ने यूनिवर्सिटी को भेजी रिपोर्ट में बताया है कि इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं के  इतिहास में यह सबसे अधिक पक्षपातपूर्ण मैच था। आरोप लगाया कि मेजबान रेफरियों ने न केवल केयू की टीम को हराया, बल्कि इस प्रतियोगिता की प्रबल दोवदार जीएनडीयू अमृतसर की टीम को भी पक्षपात से प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के खत्म होने के बाद कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी रेफरी से मिलने गए और पक्षपात का कारण पूछा। इस पर रेफरी ने एक खिलाड़ी को धक्का दे दिया। विवाद के दौरान लखनऊ यूनिवर्सिटी के  खिलाड़ी भी रेफरी के पक्ष में आ गए। इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।

मामला रखा जाएगा एआईयू के सामने : दलेल
डॉ. दलेल सिंह ने कहा कि लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रांगण में 28 जनवरी से एक फरवरी तक नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी चैंपियनशिप हुई थी। इसमें रेफरी ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया। इस मामले को भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली (एआईयू) के समक्ष रखा जाएगा।


एआईयू से  मांग की जाएगी कि केयू और लखनऊ विश्वविद्यालय के बीच किसी दूसरी जगह पर हॉकी मैच करवाया जाए और लखनऊ यूनिवर्सिटी को दोबारा मेजबानी का मौका न दिया जाए। हॉकी इंडिया से रैफरी के विरुद्ध भी अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed