फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Parth and Gunjan first in 400 meter race

Kurukshetra News: 400 मीटर दौड़ में पार्थ और गुंजन प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Parth and Gunjan first in 400 meter race
बाबैन। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते आयोजक । विज्ञप्ति
बाबैन। ब्लॉक के गांव संघौर स्थित सांगवान खेल अकादमी के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। 400 मीटर दौड़ में पार्थ ने प्रथम, भारत ने द्वितीय और नवदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ऊंची कूद (लड़के) में विक्की प्रथम, हरमन द्वितीय और पार्थ तृतीय रहे। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में गुंजन प्रथम, अनामिका द्वितीय और शगुन तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद (लड़कियां) में महक ने पहला, शिवानी ने दूसरा और गुंजन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ (लड़के) में विक्की प्रथम, नवदीप द्वितीय और यश तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ (लड़कियां) में शगुन प्रथम, महक द्वितीय और शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि गांव के सरपंच राकेश कुमार ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं के लिए सुनहरा अवसर हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नशे से दूर रखें और अधिक से अधिक खेल गतिविधियों से जोड़ें। सांगवान खेल अकादमी के संचालक अनिल सांगवान ने बताया कि यह प्रतियोगिता मेरा युवा भारत कुरुक्षेत्र और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, केंद्र सरकार के अंतर्गत उपनिदेशक सुरमयी शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed