फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Paris Olympics Kurukshetra shooter Ramita match on saturday

पेरिस ओलंपिक: कुरुक्षेत्र की बेटी रमिता गोल्ड पर साधेगी निशाना, जीत के लिए होगा हवन, 12 बजे मुकाबला

Fri, 26 Jul 2024 09:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संजीव शर्मा, लाडवा (कुरुक्षेत्र)
संजीव शर्मा, लाडवा (कुरुक्षेत्र) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 26 Jul 2024 09:14 PM IST
सार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज रमिता जिंदल शनिवार से पेरिस ओलंपिक में अपना पहला मुकाबला खेलेंगी। लाडवा में परिवार बेटी की जीत के लिए हवन करेगा।

विज्ञापन
Paris Olympics Kurukshetra shooter Ramita match on saturday
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज रमिता जिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज रमिता जिंदल पेरिस ओलंपिक में शनिवार को अपना दम दिखाएगी। वह गोल्ड पर निशाना साधते हुए देश का दुनिया भर में गौरव बढ़ाएगी। दोपहर साढ़े 12 बजे होने वाली उनकी स्पर्धा को लेकर परिजन ही नहीं बल्कि हर कोई उत्साहित है। हर किसी को उम्मीद है कि वह स्टीक निशाना साधते हुए देश को गोल्ड मेडल जरूर दिलाएगी, जिसके लिए उन्होंने अभ्यास में कड़ा पसीना बहाया हुआ है।
विज्ञापन


धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के लाडवा की रहने वाली रमिता जिंदल की जीत के लिए हर कोई कामना कर रहा है। परिजन भी आज शनिवार के दिन की शुरूआत बाबा बंसी वाला वृद्व आश्रम में हवन यज्ञ के साथ करेंगे तो वहीं दोपहर साढ़े 12 बजे टीवी पर ओलंपिक का सीधा प्रसारण देखेंगे।
विज्ञापन


रमिता ने आठ साल पहले शूटिंग एकेडमी में निशानेबाजी में शुरुआत की थी। उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हाथ में राइफल थाम कर मेहनत के बूते निशानेबाजी में पदकों की झड़ी लगा दी है। 20 वर्षीय रमिता ने अभ्यास के 15 दिन बाद ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की निशानेबाजी चैंपियनशिप से पदक जीतने की शुरुआत की थी। रमिता को निशानेबाजी से इतना लगाव है कि साल के 365 दिनों में से एक भी दिन ऐसा नहीं है, जब वह अभ्यास के लिए शूटिंग एकेडमी न गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्ड जीतना है रमिता का लक्ष्य

रमिता के पिता अरविंद जिंदल का कहना है कि वह पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश की झोली में डालकर दुनिया भर में देश का सम्मान बढ़ाएगी। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए रमिता ने पेरिस में ओलंपिक के लिए तैयार निशानेबाजी रेंज में जमकर अभ्यास भी किया था। उसने पिछले दिनों राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भी हिस्सा लिया था। 

रमिता निशानेबाजी के साथ साथ पढ़ाई में भी अव्वल रही। अधिवक्ता पिता अरविंद जिंदल बताते हैं कि एक बार वह कक्षा 10वीं की प्री बोर्ड परीक्षाओं के लिए दो दिन पहले ही प्रशिक्षण शिविर से घर पहुंची थी। दो दिन में ही रमिता ने जमकर पढ़ाई करते हुए इस परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। रमिता के एकाउंट्स व फाइनेंस पसंदीदा विषय रहे हैं।

पदकों पर लगातार निशाने लगा रही रमिता 

रमिता ने भोपाल में 20 से 27 मार्च तक आयोजित शूटिंग वर्ल्ड कप में भी चौथा स्थान हासिल किया था। इसी तरह 2022 में अंतरराष्ट्रीय जूनियर वर्ल्ड कप में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते था। अजरबैजान में हुए सीनियर वर्ल्ड कप में हिस्सा लेते हुए टीम इवेंट में स्वर्ण पदक, अगस्त 2021 में पेरू की राजधानी लीमा में अंतरराष्ट्रीय जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक, खेलो इंडिया 2020 में कांस्य पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2019- 20 में एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीता था।


जीत के लिए की जा रही दुआएं



पेरिस ओलंपिक में शनिवार को होने वाले रमिता जिंदल के मैच को लेकर परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजनों सहित पूरे लाडवा कस्बे में हरियाणा की बेटी के लिए दुआओं का दौर जारी है। इसी को देखते हुए शनिवार को बाबा बांसी वाला वृद्ध आश्रम में हवन यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed