{"_id":"630fbf32154c2d3a626e3fe2","slug":"pandit-ji-got-the-shutter-opened-and-robbed-the-cash-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1196504141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित जी, कह खुलवाया शटर और लूट ली नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित जी, कह खुलवाया शटर और लूट ली नकदी
विज्ञापन
घटनास्थल का मुआयना करते पुलिस मुलाजिम। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबैन। गांव बीड़ मंगौली में चाकूनुुमा हथियार से दुकानदार पर हमला कर दो नकाबपोश आठ हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। आरोपियों ने पंडित जी कहकर शटर खुलवाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों के हमले में दुकानदार घायल हो गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप कुमार ने कहा कि उसकी गांव में ही करियाने की दुकान है। दुकान के पीछे ही उसका घर है। वह मंगलवार रात करीब पौने 10 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। घर पहुंचा ही था कि तभी किसी ने शटर पर हाथ मारकर उसे पंडित जी कहकर दुकान खोलने की आवाज लगाई। आवाज सुनकर जैसे ही उसने दुकान का शटर खोला तो सामने दो युवक खड़े थे। उन्होंने अपने मुंह को कपड़े से ढका हुआ था और उनके हाथ में दस्ताने थे।
वह कुछ समझता उससे पहले ही एक युवक ने अपने हाथ से उसका मुंह दबा लिया और दूसरा युवक दुकान में घुस गया। उसने खुद को आरोपी से छुड़ाने की कोशिश की तो उसने दुकान के काउंटर पर रखा एक छोटा कटर (चाकू नुमा) उठाकर उसकी गर्दन पर लगा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इसी दौरान दूसरे युवक ने दुकान के गल्ले से करीब आठ हजार रुपये निकालकर पॉलिथीन में डाल लिए। दोबारा उसने आरोपी से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया तो उसने कटर से उसकी बाई बाजू पर 6 से 7 वार किए और दोनों युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों ने सरकारी अस्पताल से उसकी मरहम पट्टी कराई।
बदमाशों ने दुकान से दूर खड़ी की थी बाइक
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसकी दुकान से करीब 150 मीटर दूर दूसरी गली में अपनी बाइक को खड़ा कर रखा था। हमले के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। हालांकि वह उनके पीछे दूसरी गली में गया। अंधेरा होने के कारण वह बाइक का नंबर नहीं देख पाया।