फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   PACS employees demonstrated, Kurukshetra

पैक्स कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
PACS employees demonstrated, Kurukshetra
शाहाबाद में विधायक रामकरण काला को ज्ञापन सौंपते पैक्स के सदस्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। दी प्राथमिक सहकारी समितियां कर्मचारी महासंघ (पैक्स) ने शहीद ऊधम सिंह स्मारक में बैठक कर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम विधायक रामकरण काला को ज्ञापन भी सौंपा।
पैक्स के ब्लॉक महासचिव अंगेज सिंह ने कहा कि सितंबर 2019 में सभी कर्मचारी संगठनों की मुख्यमंत्री के साथ बैठक बुलाई गई थी। बैठक में पैक्स कर्मचारियों के वेतनमानों में खामियों को दूर करने के बारे में विभागीय कमेटी की रिपोर्ट जारी करने व सरकारी बैंक में पदोन्नत करने बारे सहमति जताई गई थी। लंबा समय व्यतीत होने के बावजूद यह मांगें लंबित हैं। मांगें पूरी करवाने के लिए कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल बार-बार अधिकारियों से संपर्क कर रहा है, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में सहकारी बैंकों व हरको बैंक ने वर्ष 2009 से लेकर 2022 तक भारी गड़बड़ी की है। नियमों से अधिक ब्याज लगाकर लगभग तीन हजार करोड़ रुपये का पैक्स को नुकसान पहुंचाकर हरको बैंक व सहकारी बैंक में फर्जी लाभ दिखाकर सरकार व विभाग को गुमराह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थाई तौर पर सरकारी बैंक के सचिव का वेतनमान नियमों के अनुसार मूल विभाग में डाला जाना था दो से तीन कर्मचारी अस्थाई तौर पर लगाकर हर पैक्स में 60 से 70 लाख रुपये पैक्स में गलत रूप से डाले गए। वहीं ऋण के अनुपात में हिस्सा राशि नियमों से ज्यादा काटकर पैक्स को नुकसान पहुंचाया गया। मांग है कि सरकार की अन्य स्कीम से होने वाले नुकसान को अकेले पैक्स पर न डालकर तीन रूप में बांटा जाए। विधायक ने उनकी मांगें सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed