फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Over 200 Khaps announce a social movement against drug abuse.

Kurukshetra News: 200 से अधिक खापों ने किया नशे के खिलाफ सामाजिक आंदोलन का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Over 200 Khaps announce a social movement against drug abuse.
कुरुक्षेत्र। खाप महापंचायत में दोपहर के समय पेड़ के नीचे आराम करते वि​भिन्न खापों से जुड़े प्रत - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में सर्वखाप महापंचायत व चिंतन शिविर आयोजित हुआ। इसमें हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के 200 से अधिक खापों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इन खापों ने नशे के बढ़ते खतरे को समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताया।
विज्ञापन

उन्होंने इस गंभीर समस्या के खिलाफ सीधे मोर्चा संभालने का महत्वपूर्ण फैसला किया है। शिविर के दूसरे दिन चार अलग-अलग सत्रों में करीब दस प्रमुख मुद्दों पर गहन मंथन किया गया। खाप प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से एक निष्कर्ष पर सहमति जताई। उनका मानना था कि केवल सरकारी कार्रवाई से नशे पर पूरी तरह अंकुश लगाना संभव नहीं है। इसके लिए समाज को भी अपनी जिम्मेदारी सक्रिय रूप से उठानी होगी।
विज्ञापन

खाप नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जवानी बचेगी तो समाज बचेगा और इसी सोच के साथ अब खापें नशे के खिलाफ गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाकर इसे सामाजिक आंदोलन का रूप देंगी। इससे न केवल युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास होगा, बल्कि ग्रामीण समाज में जागरूकता और जिम्मेदारी की नई भावना भी विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिंतन शिविर के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए चरखी दादरी के पूर्व विधायक व सांगवान 44 खाप के प्रधान सोमवीर सांगवान, जाट धर्मशाला के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद व देशवाल खाप के प्रधान संजय देशवाल ने कहा कि नशा अब शहरों से निकलकर गांवों तक पहुंच चुका है और इसकी सबसे बड़ी मार युवाओं पर पड़ रही है, ऐसे में खाप पंचायतें गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने का काम करेंगी। प्रतिनिधियों ने माना कि यदि युवा पीढ़ी सुरक्षित रही तो समाज और संस्कृति दोनों सुरक्षित रहेंगे। खाप प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह मुहिम किसी एक संस्था की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है, इसके लिए शासन, प्रशासन, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed